Wednesday, April 15, 2026
Homeफूडसहजन पत्ते से तैयार नमकीन, इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका

सहजन पत्ते से तैयार नमकीन, इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका


Last Updated:

Moringa Namkeen Recipe: सहजन यानी मुनगा की सब्जी तो अक्सर लोगों की थाली में शामिल होती है, लेकिन इसके पत्तों के पोषण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. विटामिन और आयरन से भरपूर ये पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अब इन्हीं पत्तों का उपयोग कर घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी नमकीन तैयार किया जा सकता है, जो न सिर्फ खाने में लाजवाब है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है. रिपोर्ट- अमित कुमार

सहजन यानी मुनगा की सब्जी तो ज्यादातर लोगों की पसंदीदा होती है. बड़े-बुजुर्ग भी इसके फायदे गिनाते नहीं थकते. लेकिन इसके पत्तों के बारे में अक्सर लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती. सहजन के पत्ते पोषण का भंडार माने जाते हैं. जिनमें विटामिन, आयरन और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं.

फूड

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कम्युनिटी साइंस विभाग की प्रोफेसर डॉ. सविता के अनुसार, इन पत्तों का उपयोग कर किसान और आम लोग अपने खानपान को और भी हेल्दी बना सकते हैं. खास बात यह है कि इससे स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन मिलता है.

फूड

नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले सहजन के ताजे पत्तों को तोड़कर साफ करें और हल्के गर्म पानी से धो लें. इसके बाद उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें, ताकि उसमें नमी बिल्कुल न रहे. जब पत्ते पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फूड

अब इस पाउडर को बेसन मैदा में मिलाएं और स्वाद के अनुसार मसाले जैसे अजवाइन, मंगरैला, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक आदि डालें. चाहें तो थोड़ा सा खाने वाला सोडा भी मिला सकते हैं. जिससे नमकीन और कुरकुरा बनेगा. इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह गूंथकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और मनचाहे आकार में काट लें.

फूड

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार नमकीन को मध्यम आंच पर तल लें, जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. बाहर निकालकर ठंडा करें और इसका आनंद लें. यह नमकीन स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

फूड

सहजन के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है. इस तरह यह नमकीन न सिर्फ एक स्वादिष्ट स्नैक है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments