लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। गोसाईंगंज में अभियान के तहत लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 2 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, चिनहट, बी.बी.डी और सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में 4 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि महेन्द्र शुक्ला और अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-लक्ष्मनपुरवा व दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह दुर्गेश सोनी और अन्य द्वारा सुलतानपुर रोड स्थित ग्राम-बक्कास में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। एलडीए से नक्शा पास करवाए बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा गोमती नगर, चिनहट, बी.बी.डी और सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, विकास सिंह, डाॅ. विक्रांत सिंह, रईस हैदर, मोहम्मद इरफान और अन्य द्वारा किये जा रहे 4 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। देवांश त्रिवेदी ने कहा कि एलडीए की तरफ से अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार मुहिम चल रही है। नियमों को ताख पर रखकर अवैध निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।
Source link
लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर कार्रवाई: गोसाईंगंज में 2 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलग अलग क्षेत्र में 4 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील – Lucknow News
RELATED ARTICLES

