Friday, April 17, 2026
HomeफूडJowar Roti vs Ragi Roti: वजन घटाने और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए...

Jowar Roti vs Ragi Roti: वजन घटाने और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कौन है बेस्ट चॉइस, जानिए पूरी डिटेल


Last Updated:

jowar roti vs ragi roti weight loss ke liye best koun hai: ज्वार रोटी कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाली है इसलिए वेट लॉस के लिए बढ़िया है. रागी रोटी ब्लड शुगर कंट्रोल और हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में बेस्ट है. व…और पढ़ें

वजन घटाने और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कौन है बेस्ट चॉइस, जानिए पूरी डिटेलज्वार रोटी बनाम रागी रोटी वजन घटाने के लिए कौन सी रोटी बेस्ट
Jowar Roti vs Ragi Roti: आजकल हेल्थ कॉन्शस लोग अपनी डाइट में नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. हर कोई चाहता है कि वजन कम हो, शुगर कंट्रोल रहे और डेली डाइट भी टेस्टी बने. ऐसे में मिलेट्स यानी मोटे अनाज फिर से फोकस में आ गए हैं. खासकर ज्वार और रागी की रोटियां अब हेल्दी ईटिंग का सिंबल बन चुकी हैं. इन्हें न सिर्फ घर पर आसानी से बनाया जा सकता है बल्कि ऑनलाइन फूड ऐप्स पर भी यह मिल जाती हैं. गेहूं की रोटी का बढ़िया विकल्प होने के साथ-साथ यह दोनों ही वेट लॉस डाइट में तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. ज्वार और रागी दोनों ही फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन मिलेट्स को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स ज्वार और रागी रोटियों को ट्रेंड बना रहे हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि वजन घटाने के लिए ज्वार रोटी बेहतर है या रागी रोटी. आइए आसान भाषा में समझते हैं.

ज्वार रोटी के फायदे

1. वजन घटाने में मददगार
ज्वार रोटी कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाली होती है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है जिससे ज्यादा खाने की आदत कम हो जाती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

2. हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी
ज्वार पोटैशियम से भरपूर है. यह ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है और हार्ट अटैक का रिस्क कम करता है. रेगुलर ज्वार रोटी खाने से हार्ट हेल्थ स्ट्रॉन्ग रहती है.

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
ज्वार में फिनोलिक एसिड और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं जो इंफ्लेमेशन कम करके इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को क्रॉनिक बीमारियों से बचाते हैं.

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करती है
रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम है. यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देती और डायबिटीज वालों के लिए बेहद फायदेमंद है.

2. हड्डियों को मजबूत बनाती है
रागी कैल्शियम का नेचुरल सोर्स है. यह बच्चों और महिलाओं की हड्डियों और दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करती है.

3. पाचन में मददगार
रागी रोटी फाइबर से भरपूर होती है. यह कब्ज जैसी समस्या को दूर करती है और गट हेल्थ को बेहतर बनाती है.

वजन घटाने के लिए कौन है बेहतर
अगर आपका फोकस सिर्फ कैलोरी कम करने पर है तो ज्वार रोटी ज्यादा असरदार है. वहीं अगर आप चाहते हैं कि पेट ज्यादा देर तक भरा रहे और शुगर लेवल स्टेबल रहे तो रागी रोटी आपके लिए बेहतर है. असल में दोनों ही रोटियां गेहूं की रोटी से कहीं ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद हैं. सबसे सही तरीका यह है कि आप अपनी डाइट में दोनों को बैलेंस करके शामिल करें. इससे आपको ज्वार का लो कैलोरी फायदा और रागी की सैटाइटी और न्यूट्रिशन दोनों मिल जाएंगे.

कैसे करें अपनी डाइट में शामिल

  • नाश्ते में रागी रोटी के साथ वेजिटेबल डिश लें
  • लंच या डिनर में गेहूं की जगह ज्वार रोटी खाएं
  • हफ्ते में 3-4 बार दोनों को बदल बदल कर खाएं
  • वेट लॉस रिजल्ट्स के लिए पानी ज्यादा पिएं और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं
  • (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

    न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
    homelifestyle

    वजन घटाने और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कौन है बेस्ट चॉइस, जानिए पूरी डिटेल



    Source link

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments