Saturday, June 6, 2026
HomeफूडLauki Kalakand: मेहमान हो जाएंगे हैरान और बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे!...

Lauki Kalakand: मेहमान हो जाएंगे हैरान और बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे! गर्मियों में इस आस


Last Updated:

गर्मियों में सेहत और स्वाद का अनोखा संगम है लौकी कलाकंद, जो हल्की, ठंडी और बेहद लज़ीज़ मिठाई के रूप में हर किसी को पसंद आती है. अगर आप बाजार की भारी, तैलीय मिठाइयों से बचना चाहते हैं, तो घर पर बनी यह लौकी कलाकंद रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. आसान विधि, कम सामग्री और शुद्ध स्वाद के साथ यह मिठाई परिवार के हर सदस्य को पसंद आएगी…

Zoom

Lauki Kalakand: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो. ऐसी ही एक मिठाई का नाम है ‘लौकी कलाकंद’, जो ना केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है. आमतौर पर लौकी का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन इससे तैयार होने वाला कलाकंद मिठाई प्रेमियों के लिए एक खास विकल्प है. यह मिठाई कम कैलोरी वाली होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. यही वजह है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग भी इसे पसंद करते हैं.

लौके में होते हैं कई जरूरी विटामिन
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है. इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है. फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

गर्मियों में एनर्जी बनाए रखने में कारगर
ऐसे में लौकी कलाकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है. फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में मदद करती है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्वस्थ बनाता है. साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर से विषाक्त तत्व निकालने में भी सहायक है. गर्मियों में यह एनर्जी बनाए रखने में कारगर साबित होती है.

ऐसे बनाएं लौकी कलाकंद
लौकी कलाकंद बनाना बहुत आसान है…

  • सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे से धोकर छील लें.
  • इसके बाद लौकी में से बीज निकाल दें और कद्दूकस कर लें.
  • फिर कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गरम करें.
  • घी गर्म हो जाने के बाद उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 10 से 15 मिनट तक भून लें.
  • फिर स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पानी सूखने तक पकाएं.
  • इसके बाद लौकी में मावा या मिल्क पाउडर और थोड़ा घी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें.
  • इसे तब तक भूनते रहें जब तक पूरा मिश्रण गाढ़ा और दानेदार ना हो जाए.
  • आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • मिश्रण को थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.
  • ऊपर से कटे हुए बादाम, नारियल या पिस्ता से सजाकर परोसें.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments