Thursday, May 28, 2026
HomeएजुकेशनMCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 के लिए इस तारीख से...

MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन


Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी(MCC) ने राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने घोषणा की है कि राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त 2025(टेंटेटिव) से शुरू होगी। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। एक बार शुरू होने पर जो उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।

साथ ही जारी किए नोटिस में एमसीसी ने यह भी बताया कि दूसरे राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

नोटिस 

जारी किए गए नोटिस में लिखा है, “यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 में नई अधिकृत एमबीबीएस सीटों को शामिल करने के लिए, सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 को 29 अगस्त, 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया है। हालाँकि, राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।”

बता दें कि इससे पहले एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को शुरू होनी थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 थी।  काउंसलिंग शेड्यूल का नवीनतम संशोधन एमसीसी द्वारा 13 अगस्त, 2025 को NEET UG राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन परिणाम 2025 जारी करने के कुछ दिनों बाद आया है।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

कैसे करें रजिस्ट्रेशन? 

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपने खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments