Saturday, August 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपन्ना में 102 बोरी यूरिया जब्त: दो वाहनों को पवई थाने...

पन्ना में 102 बोरी यूरिया जब्त: दो वाहनों को पवई थाने में खड़ा कराया, बिल, परमिट की जांच कर रही टीम – Panna News




पन्ना के पवई में खरीफ सीजन में यूरिया खाद की बढ़ती मांग के बीच प्रशासन ने अवैध परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात छत्रसाल स्टेडियम के पास घेराबंदी कर दो वाहनों को रोका गया, जिनसे कुल 102 बोरी यूरिया जब्त की गई। प्रशासनिक टीम ने वाहनों की जांच के दौरान वाहन ( MP 21 ZB 1813) से 52 बोरी यूरिया जब्त की, जिसे चालक वीरेंद्र राय चला रहा था। वहीं, वाहन ( MP 35 GA 1295) से 50 बोरी यूरिया जब्त की गई, जिसका चालक धर्मेंद्र कुशवाहा था। टीम कर रही जांच जब्त किए गए दोनों वाहनों को वैधानिक कार्रवाई और आगे की जांच पूरी होने तक पवई थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है। प्रशासन अब यूरिया के इस परिवहन से जुड़े बिल, परमिट और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments