Saturday, August 8, 2026
Homeफूडभगवान खुश, भक्त फिट...इस सावन बनाएं दूध, मखाना और केसर की खीर,...

भगवान खुश, भक्त फिट…इस सावन बनाएं दूध, मखाना और केसर की खीर, ये रही रेसिपी


होमफोटोलाइफ़फूड

भगवान खुश, भक्त फिट…इस सावन बनाएं दूध, मखाना और केसर की खीर, ये रही रेसिपी

Last Updated:

Recipe for sawan fast : अगर इस बार आप व्रत के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और व्रत-उपवास का माना जाता है. इस दौरान लोग सात्विक भोजन के लिए ऐसी चीजें चुनते हैं जो लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा दें. ऐसे लोगों के लिए दूध, मखाना और केसर से तैयार की जाने वाली खीर एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. रायबरेली के गृह विज्ञान प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है. दूध शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन देता है, केसर व्यंजन की खुशबू और स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.

Top Deals Inside

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और व्रत-उपवास का विशेष समय माना जाता है. इस दौरान लोग सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और ऐसी चीजें चुनते हैं जो लंबे समय तक ऊर्जा देने के साथ शरीर को पोषण भी प्रदान करे. अगर आप भी सावन के व्रत में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो दूध, मखाना और केसर से तैयार की जाने वाली खीर एक बेहतरीन विकल्प है. यह खीर स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है और घर के सभी सदस्य इसे पसंद करते हैं.

रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बताते हैं कि मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है. दूध शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन देता है जबकि केसर इसकी खुशबू और स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. सूखे मेवों के साथ तैयार की गई यह खीर व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देती है.

अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि इसे बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध, 2 कप मखाना,  8 से 10 केसर के धागे चाहिए. इसके अलावा 5 से 6 बड़ा चम्मच चीनी या स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच देसी घी, 8 से 10 बादाम कटे हुए, 8 से 10 काजू कटे हुए, एक बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटा हुआ और 4 से 5 छोटी इलायची का पाउडर चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अरुण कुमार के मुताबिक, सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और उसमें मखानों को 4 से 5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ठंडा होने पर आधे मखानों को मोटा-मोटा तोड़ लें और बाकी को साबुत रहने दें. अरुण कुमार बताते हैं कि इससे खीर का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर हो जाते हैं.

अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें भुने हुए मखाने डाल दें. धीमी आंच पर लगभग 10 से 15 मिनट तक पकाएं ताकि मखाने अच्छी तरह नरम हो जाए. इसके बाद चीनी, इलायची पाउडर और पहले से थोड़े गर्म दूध में भिगोए हुए केसर के धागे डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 5 से 7 मिनट और पकाएं. आखिर में कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालकर गैस बंद कर दें.

अरुण कुमार बताते हैं कि यह खीर गर्म भी बेहद स्वादिष्ट लगती है और फ्रिज में ठंडी करके भी परोसी जा सकती है. अगर आप व्रत में चीनी का सेवन नहीं करना चाहते तो इसकी जगह मिश्री या स्वादानुसार गुड़ का उपयोग भी कर सकते है. ध्यान रखें कि गुड़ का इस्तेमाल करते समय दूध को गैस से उतारने के बाद ही मिलाएं ताकि दूध फटे नहीं.

अरुण कुमार के मुताबिक दूध, मखाना और केसर से बनी यह खीर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और हेल्दी फैट शरीर को ऊर्जा देते है. यही वजह है कि सावन के व्रत में इसे सबसे पसंदीदा और पौष्टिक व्यंजनों में गिना जाता है. अगर इस बार आप व्रत के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments