Thursday, June 4, 2026
Homeटेक्नोलॉजीMotorola Edge 70 Pro Plus 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की...

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, जानें कीमत


Motorola Edge 70 सीरीज का सबसे तगड़ा फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह पिछले दिनों लॉन्च हुए Edge 70 Fusion, Edge 70 और Edge 70 Pro के बाद इस सीरीज में लॉन्च होने वाला चौथा फोन है। Motorola Edge 70 Pro Plus 5G को भारत में 6,500mAh की बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB रैम जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का एक्स्ट्रीम चिपसेट भी दिया गया है।

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G की कीमत

मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 47,999 रुपये है। कंपनी ने फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया है। इसकी पहली सेल 11 जून को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इस फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन- Panatone Stromy Sea, Panatone Chicory Coffee और Panatone Zinfandel में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G के फीचर्स

डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो सुपर एचडी रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर- मोटोरोला का यह मिड बजट फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट पर काम करता है। यह प्रोसेसर 4nm फेब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

स्टोरेज- Motorola Edge 70 Pro Plus में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। 

कैमरा- मोटोरोला के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 50MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

बैटरी- इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

मोटोरोला का यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इसके अलावा फोन Google Gemini AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें – Oppo ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले कई डिटेल लीक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments