Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यदिल्लीMP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में लगातार चौथे दिन लू चली: UP-ओडिशा...

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में लगातार चौथे दिन लू चली: UP-ओडिशा में रातें भी गर्म; कोटा में सड़कों पर पानी का छिड़काव


नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में लगातार चौथे दिन लू का कहर देखने मिल रहा है।

यहां कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 44.6 और मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री रहा।

हालांकि महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे।

राजस्थान के कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा। तपती सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया।

इधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद हैं।

वहीं, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुवाहाटी में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को काम करने में दिक्कत आ रही है। टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को काम करने में दिक्कत आ रही है। टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

असम-अरुणाचल में भारी बारिश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद

पूर्वोत्तर के 7 राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। गुवाहाटी में रविवार रात को हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

जम्मू और कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बांदीपोरा की गुरेज घाटी के तुलेल इलाके में, गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में जोजिला पास के दोनों ओर और शोपियां को पुंछ-राजौरी क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी हुई।

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बारिश के बाद तापमान घट गया। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बारिश के बाद तापमान घट गया। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

21 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

22 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को चूरू, चित्तौड़गढ़ और कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री और उससे ऊपर रहा। 10 से ज्यादा शहरों में पारा 40 से 41 डिग्री के बीच रहा। सोमवार को जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

ओडिशा: रात में भी लू चलेगी, 3 जिलों में अगले 4 दिन स्कूल बंद

ओडिशा के बड़े हिस्से में लू का कहर जारी है। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री और उससे ज्यादा है। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। खुर्दा, नयागढ़ और देवगढ़ जिलों के अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए 20 से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments