Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशNH 45 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत: भोपाल-जबलपुर हाईवे...

NH 45 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत: भोपाल-जबलपुर हाईवे पर बरेली के पास सड़क हादसा – Raisen News



भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बरेली के छींद मंदिर जोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से यह घटना हुई, जिसमें युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।

.

मृतक की पहचान करण सिंह पिपरिया गांव निवासी हरिशंकर धाकड़ उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बरेली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया युवक बरेली से अपने गांव जा रहा था उसकी बाइक एक ढाबे पर खड़ी मिली है। मृतक मजदूरी करता था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments