Redmi ने इस साल 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब चीनी कंपनी 12,000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में है। इससे पहले दो और चीनी कंपनियों Oppo और Vivo के 12,000mAh बैटरी वाले फोन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी का यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
12000mAh बैटरी वाला फोन
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि रेडमी के इस फोन का मास प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है। कंपनी इसमें 14,000mAh तक की बैटरी दे सकती है। इस फोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस साल जनवरी में कंपनी ने 9000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Turbo 5 Max लॉन्च किया था। इसके बाद Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी ने हाल ही में 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
Redmi ने पिछले महीने पेरिस में Redmi K100 को लॉन्च किया है, जो 10,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, कंपनी Redmi Turbo 6 Max को भी 10,000mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। नई लीक के मुताबिक, यह फोन 12,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
Vivo और Oppo भी करेंगे लॉन्च
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने ही वीवो के इस अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक, वीवो इस 11,970mAh की बड़ी बैटरी वाले फोन को टेस्ट कर रहा है। इस ब्लू थीम वाले बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। आने वाले समय में कंपनी के डिवाइस में इस बैटरी को लगाया जा सकता है।
यह सिंगल चार्ज में एक सप्ताह तक यूज किया जा सकेगा। वीवो का यह फोन मॉडल नंबर I2606 के साथ लिस्ट किया गया है। इसे iQOO 16s के नाम से पेश किया जा सकता है। इससे पहले वीवो के इस फोन को IMEI डेटाबेस समेत TKDN और EEC पर भी लिस्ट किया जा चुका है। वहीं, Oppo के 12000mAh बैटरी वाले फोन को चीन के MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PNC110 के नाम से लिस्ट किया गया है। चीनी कंपनी का यह अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा।
यह भी पढ़ें – Nothing के पहले AI नेटिव डिवाइस का डिजाइन रिवील, CEO ने शेयर किया वीडियो

