Saturday, April 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOppo Find X9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले फोन में...

Oppo Find X9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स


Image Source : INDIA TV
ओप्पो फाइंड एक्स 9 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Oppo Find X9 सीरीज जल्द लॉन्च होगी। कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज को टीज कर दिया है। साथ ही, इसके प्रोसेसर की डिटेल्स भी रिवील की है। ओप्पो की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल आई Find X8 सीरीज का अपग्रेड होगी। इस साल भी कंपनी दो तगड़े स्मार्टफोन Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च कर सकती है। बाद में इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को भी उतारा जा सकता है। इस सीरीज के दोनों फोन दमदार कैमरा के साथ आ सकते हैं।

लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Oppo Find X9 सीरीज की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी गई है। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को घरेलू मार्केट यानी चीन में 16 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस सीरीज का प्री-रिजर्वेशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इस सीरीज के फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। साथ ही, इनमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पेटे लाउ ने Find X9 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च टीज की है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को चीन के साथ-साथ ग्लोबली भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह प्रीमियम सीरीज ट्रिनिटी इंजन के साथ आएगी। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं, इसका प्रो मॉडल 7,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

मिलेगा 200MP का कैमरा

पिछले साल लॉन्च हुई Oppo Find F8 सीरीज की तरह ही अपकमिंग सीरीज में Hasselblad रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सीरीज का प्रो मॉडल 200MP के पेरीस्कोप कैमरा के साथ आएगा। कंपनी फोन के साथ फोटोग्राफी किट भी ऑफर करेगी। प्रो मॉडल का पेरीस्कोप कैमरा 70mm फोकल लेंथ और f/2.1 अपर्चर को सपोर्ट करेगा।

ओप्पो की पिछली Find X8 सीरीज भारत में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई थी। अपकमिंग Find X9 सीरीज को भी इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 99,999 रुपये की कीमत में पेश किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें –

Amazon-Flipkart के फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे आप





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments