Thursday, June 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOppo Reno 15 सीरीज में आया एक और फोन, मिलेगी 7000mAh की...

Oppo Reno 15 सीरीज में आया एक और फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी


Oppo Reno 15 सीरीज में एक और फोन लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी एक तरफ Reno 16 सीरीज की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी अपनी पुरानी सीरीज में नए मॉडल पेश करती जा रही है। ओप्पो रेनो 15 सीरीज का यह फोन मिड बजट प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है। फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं, इस सीरीज के अन्य फोन की तरह ही इसमें भी दमदार कैमरा मिलेगा।

Oppo Reno 15A की कीमत

ओप्पो का यह फोन Reno 13A के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। फोन को कंपनी ने जापान में लॉन्च किया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत JPY 64,800 (लगभग 38,000 रुपये) है। इसके अलावा कंपनी ने फोन का 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट भी उतारा है, जिसकी कीमत JPY 76,800 (लगभग 45,000 रुपये) है। इसे Afterglow Pink, Aurora Blue और Twilight Navy कलर में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 15A के फीचर्स

यह फोन 6.6 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।










Oppo Reno 15A 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 80W, 50W
कैमरा 50MP + 8MP + 2MP, 50MP
OS Android 16

Reno 15A में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलेगा। फोन में 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह फोन 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, LTE, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – 6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments