Wednesday, September 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजीPhilips का पहला 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 5700mAh की बैटरी

Philips का पहला 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 5700mAh की बैटरी


Philips S7221 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। होम अप्लयांसेज और ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन भारत में बजट प्राइस रेंज में उतारा गया है। यह फोन 64MP कैमरा और 5700mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया था। यह फोन अमेजन के जरिए भारत में सेल की जाएगी।

कितनी है कीमत?

Philips के पहले 5G फोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,499 रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है। इस फोन की सेल आज यानी 2 सितंबर से ही अमेजन पर शुरू हो गई है। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्रे, ब्लैक और ब्लू में खरीदा जा सकता है।

  • 6GB RAM + 128GB – 20,499 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB – 22,499 रुपये

Image Source : PHILIPS, AMAZONफिलिप्स 5जी स्मार्टफोन

Philips S7221 5G के फीचर्स

फिलिप्स के इस बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसमें Spreadtrum T765 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।










Philips S7221 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz, LCD
प्रोसेसर Spreadtrum T765
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 5700mAh, 25W
कैमरा 64MP, 16MP
OS Android 16

Philips के इस 5G स्मार्टफोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटे और धूल में यह खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इसमें 64MP का कैमरा मिलता है। साथ ही, फोन में सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5700mAh की बैटरी और 25W USB Type C चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें – Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7050mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments