Wednesday, May 6, 2026
HomeएजुकेशनUGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक...

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई


UGC NET June 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का वेट कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 (रात 11:50) है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

करेक्शन विंडो

उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 मई को खोली जाएगी जो 24 मई तक चलेगी। उम्मीदवार इस बीच ही अपने आवेदनों में सुधार कर सकेंगे।

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर UGC NET June 2026 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें और फिर आवेदन पत्र को भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link- ugcnet.nta.nic.in

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 1150 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, General-EWS/OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का और SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 29 अप्रैल 2026
  • आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख – 20 मई 2026
  • आवेदन में करेक्शन- 22 मई से 24 मई 2026 तक
  • एग्जाम सिटी की घोषणा- 10 जून तक
  • एडमिट कार्ड- 15 जून तक
  • परीक्षा तारीख- 22 जून से 30 जून 2026 तक

इंफॉर्मेशन बुलेटिन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments