Friday, September 25, 2026
Homeफूडदूध, चीनी, बासी रोटी से तैयार बनाएं पगला रोटी, सिर्फ 10 मिनट...

दूध, चीनी, बासी रोटी से तैयार बनाएं पगला रोटी, सिर्फ 10 मिनट में होती है तैयार


Last Updated:

Pagla Roti Recipe: रांची में बची हुई रोटी से ‘पगला रोटी’ बनाई जाती है. इसे दूध, चीनी और घी के साथ पकाकर स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जाता है. रांची की फूड एक्सपर्ट उषा ने इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताती हैं, जो 10-15 मिनट में बन जाती है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

ख़बरें फटाफट

रांची: कई बार ऐसा हो जाता है कि सुबह या फिर रात को रोटी बची रह जाती है. ऐसे में रांची के स्थानीय लोग उससे खासतौर पर ‘पगला रोटी” बनाते हैं, जिसे दूध और चीनी के साथ गैस पर रोटी डालकर पकाया जाता है. इसे पकाने का तरीका भी थोड़ा अलग है. खाने में यह काफी स्वादिष्ट लगता है. कई बार तो लोग रात के बची रोटी से यह सुबह में ब्रेकफास्ट के तौर पर ले लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे.

रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि यह रोटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले रात को अगर बच्चे हुए दो-तीन चार जो भी रोटी है, उसको ले लीजिए और उसको छोटे-छोटे पीस में यानी छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़कर रख लीजिए. इसके बाद आपको एक कढाई लेना है. उसमें थोड़ा सा घी ले लीजिए और घी में थोड़ा सा जीरा डाल दीजिए. जब तक यह पक न जाए.

10 मिनट में बनकर होता है तैयार

इसके बाद जो आपने रोटी तोड़कर रखा हुआ है. वह इसमें डाल दीजिए और थोड़ा हल्का फ्राई कर लीजिए. जब यह फ्राई हो जाए तब इसमें आपको दूध डालना है. दूध इतना डालिए की जो रोटी है, वह पूरी तरह अच्छे से डूब जाए और एकदम गाढ़ा दूध ना डालें. दूध में थोड़ा सा पानी मिलाकर डालें. जब एक बार खौल जाए तो इसमें एक चम्मच चीनी डाल दीजिए और फिर से खौला लीजिए.

आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा मलाई भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी निखरकर आ जाता है. हालांकि, पूरी तरह ऑप्शनल है. अगर है तो ठीक नहीं है तो भी कोई बात नहीं. इसके बाद 10-15 मिनट के बाद गैस को ऑफ करके नीचे उतार लीजिए और इसे किसी कटोरी में बढ़िया से परोसिए, लीजिए बनकर तैयार है आपकी ‘पगला रोटी’.

खाने में लगती है बेहद स्वादिष्ट

उषा बताती हैं कि यह खाने में स्वादिष्ट लगता ही है. वहीं, दूध और रोटी का कंबीनेशन पौष्टिक से भी भरपूर हो जाता है और जो बची हुई रोटी है, इसका बढ़िया उपयोग भी हो जाता है. रांची के लोग खासतौर पर डिमांड करते हैं कि भाई पगला रोटी बनाया जाए. इसलिए कई बार हम दो-तीन रोटी एक्स्ट्रा बना देते हैं. ताकि सुबह में इस तरीके से बनाकर खाया जाए.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments