औरंगाबाद में रविवार को कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर माई-बहिन मान योजना की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शहर और गांव की दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। विधायक ने कहा कि बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाएं हैं। कांग्रेस को भरोसा है कि यह योजना महिला
.
कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को कैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी दी गई।
आनंद शंकर सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी के सिंदूर का लाज नहीं रख सके और आज वो सिंदूर की बात कर रहे हैं।
हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए
विधायक ने बताया कि महागठबंधन शासित राज्यों में यह योजना शुरू की गई है। बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रविवार से शुरू हो गया है। महिलाएं मिस्ड कॉल देकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई हैं। अब पूरे जिले में महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलेगा। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तभी परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। आधी आबादी को पूरा अधिकार देने का काम किया जा रहा है।
पीएम के पैकेज का अता-पता नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि 2014 से अब तक बिहार को पैकेज देने की बात होती रही है। पिछली बार एक लाख सवा लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा की गई थी। आरा की धरती से बोली लगाई गई थी, लेकिन आज तक उस पैकेज का कोई अता-पता नहीं है। पटना के रोड शो में भीड़ नहीं जुटी, इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भाजपा के ऑपरेशन सिंदूर और घर-घर सिंदूर बांटने पर विधायक ने कहा कि भाजपा को सिंदूर बांटने का कोई अधिकार नहीं है। सिंदूर महिलाओं का श्रृंगार होता है, जो वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं। उन्होंने कहा कि जिनके रगों में खून नहीं उबलता, वे अब सिंदूर की बात कर रहे हैं। जो अपनी पत्नी के सिंदूर की लाज नहीं रख सके, वे दूसरों को सिंदूर पर ज्ञान दे रहे हैं।
जिला प्रभारी पंकज पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, देव प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, अजय सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, शलू दुबे, नरेश यादव, रत्नाकर सिंह, मनोज पांडेय, बबुआ सिंह, नीरज कुमार, अमरेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, विक्रांत कुमार, दिनेश मेहता और राम नरेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।