Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी में अहिल्याबाई जयंती पर शोभायात्रा निकली: मेधावी छात्रों को भी...

शिवपुरी में अहिल्याबाई जयंती पर शोभायात्रा निकली: मेधावी छात्रों को भी किया गया सम्मानित; बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल – Shivpuri News


शिवपुरी के नरवर और खनियाधाना में रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई।

शिवपुरी के नरवर और खनियाधाना में रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शहरभर में शोभायात्रा निकाली। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हज

.

10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया

वहीं, खनियाधाना में आयोजित आमसभा में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही बघेल समाज को वफादार बताते हुए विकासीय कार्यों में आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

प्रतिमा खंडित करने के बाद नई प्रतिमा स्थापित की गई।

अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलने की बात

इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह यादव ने अहिल्याबाई के जीवन को याद करते हुए कहा कि हमें भी देवी अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा और न्याय की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह बघेल ने की। इस मौके पर अशोक सिंह यादव, पंजाब सिंह लोधी, विवेक यादव समेत समाज के नागरिक मौजूद रहे।

मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद नई प्रतिमा की स्थापना

उधर, शुक्रवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खनियाधाना के सीएम राइज स्कूल के पास स्थापित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद स्थिति को सामान्य बनाने और समाज की भावनाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से विधायक प्रीतम लोधी ने शनिवार शाम नई प्रतिमा स्थापित करवाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments