Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचंदेरी में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी: दो भाइयों की मौत, पिता...

चंदेरी में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी: दो भाइयों की मौत, पिता घायल; बीज खरीदकर लौट रहे थे घर, तीन लाख का बीच चोरी कर ले गए ग्रामीण – Lalitpur News


ललितपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार की रात मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी प्रानपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार शाम को मृतकों के शव जब उनके गांव ललितपुर लाए गए तो गांव में कोहराम मच गया।

बीज खरीदकर लौट रहे थे तीनों

यह हादसा उस वक्त हुआ जब थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाहो निवासी 60 वर्षीय बृजलाल यादव, अपने बड़े पुत्र सोहन सिंह (30) और छोटे पुत्र मंजीत यादव (28) के साथ मध्यप्रदेश के चंदेरी से करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोयाबीन बीज खरीदकर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली चंदेरी प्रानपुरा की घटिया के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। तीनों लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले दो की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को चंदेरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सोहन सिंह और मंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृजलाल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

रविवार शाम जब दोनों भाइयों के शव गांव लाए गए, तो हर आंख नम हो गई। परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बीज भी उठा ले गए ग्रामीण

हादसे के बाद एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। दुर्घटनास्थल पर बिखरे तीन लाख रुपए के सोयाबीन बीज को वहां मौजूद ग्रामीण उठा कर ले गए। इसने पीड़ित परिवार की आर्थिक क्षति को और बढ़ा दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments