Tuesday, June 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजीPoco के तीन सस्ते 5G फोन हुए महंगे, 1000 रुपये तक बढ़ी...

Poco के तीन सस्ते 5G फोन हुए महंगे, 1000 रुपये तक बढ़ी कीमत


Poco ने अपने इस साल लॉन्च हुए बजट 5G फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। Poco C सीरीज के ये फोन आज यानी 1 जून से 1,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। चीनी ब्रांड ने अपने तीन स्मार्टफोन मॉडल Poco C85 5G, Poco C81x और Poco C81 की कीमत में इजाफा कर दिया है। ये फोन पिछले दिनों ही भारत में लॉन्च हुए हैं। इससे पहले पैरेंट कंपनी Xiaomi ने भी रेडमी के कई फोन की कीमत बढ़ा दी है।

Poco C85 5G

पोको का यह सस्ता 5G फोन भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब यह फोन 15,499 रुपये में मिलेगा। इस फोन को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत 16,499 रुपये और 17,999 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 16,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई है।

Poco C81 और Poco C81x

पोको के ये दोनों बजट फ्रेंडली फोन भी अब महंगे हो गए हैं। कंपनी ने फोन की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। Poco C81x को भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 1,000 रुपये इजाफे के बाद इसकी कीमत अब 10,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा Poco C81 की कीमत में भी 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 11,999 रुपये का मिल रहा है।

Poco C85 5G के फीचर्स

पोको ने अपने इस फोन को 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया था। 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में 50MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती, 50% डिस्काउंट पर मिल रहे बड़े ब्रांड के एयर कंडीशनर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments