Thursday, April 23, 2026
Homeटेक्नोलॉजीPoco C81 और Poco C81x हुए भारत में लॉन्च, जानें दोनों फोन...

Poco C81 और Poco C81x हुए भारत में लॉन्च, जानें दोनों फोन में क्या है कॉमन और क्या अलग


Poco C81 & Poco C81x Launch: Poco C81 को आज भारत में शाओमी के सब-ब्रांड के बजट लाइनअप के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस स्टैंडर्ड मॉडल को आज नए Poco C81x के साथ पेश किया गया है जो कि एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर के साथ लाया गया है। दोनों ही हैंडसेट अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों ही फोन एक जैसे ऑक्टा कोर Unisoc चिपसेट से लैस हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में 6300mAh बैटरी है और ये दोनों फोन्स 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Poco C81, Poco C81x की कीमत और अवेलेबिलिटी

Poco C81 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू हो रही है और ये इसके 4GB + 64GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए हैं। वहीं Poco C81x की कीमत 9,999 रुपये है और ये इसके 3GB + 64GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए रखी गई है। ये इसका सिंगल वेरिएंट है और इसका स्टैंडर्ड मॉडल है। दोनों स्मार्टफोन 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए अवेलेबल होने वाले हैं। Poco C81 को आप एलीट ब्लैक, आइस ब्लू और सनसेट गोल्ड कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Poco C81x में दो ही कलर हैं और इसमें सनसेट गोल्ड कलर अवेलेबल नहीं है।

Poco C81, Poco C81x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco C81 और Poco C81x डुअल सिम हैंडसेट्स हैं। स्टैंडर्ड मॉडल Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है जबकि Poco C81x में Android 15 पर रन करने वाला प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने Poco C81 के लिए दो साल और Poco C81x के लिए 4 साल के OS अपडेट का वादा किया है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट्स के लिए 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। 

डिस्प्ले

Poco C81 में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Poco C81x में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है जो कि 120Hz के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों हैंडसेट्स में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है जो कि ARM Mali-G57 जीपीयू के साथ आता है। Poco C81x फोन LPDDR4x रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

पोको C81 और पोको C81x के कैमरा और बैटरी

पोको C81 में एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मेन शूटर और एक सेकेंडरी कैमरा है। इस बीच पोको C81x में पीछे की तरफ एक 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों 8-मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग कैमरे से लैस हैं, जबकि 1080p/30 एफपीएस तक वीडियो रिकॉर्ड करने के काबिल हैं। पोको C81 सीरीज धूल और पानी से बचने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आती है। पोको C81 में 6300mAh और पोको C81x में 5200mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Nord CE 6 के इंतजार के बीच रिवील हुए फीचर्स; 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी समेत बहुत कुछ खास





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments