RAS भर्ती-2018, 2021 व 2023 की मुख्य परीक्षा करनी पड़ी थी स्थगित, अब आरएएस भर्ती-2024 भी उसी राह पर – Jaipur News

0
RAS भर्ती-2018, 2021 व 2023 की मुख्य परीक्षा करनी पड़ी थी स्थगित, अब आरएएस भर्ती-2024 भी उसी राह पर – Jaipur News



राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 17-18 जून को होने वाली आरएएस भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा स्थगित करने को लेकर सरकार निर्णय नहीं कर पा रही है। दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। पिछले दिनों अभ्यर्थी भाजपा प्रदेशाध्

.

अब अभ्यर्थी आरएएस भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण कर्मचारियों और सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। इसलिए वे तैयारी नहीं कर पाए। दूसरा बड़ा कारण है कि आरएएस भर्ती-2023 के साक्षात्कार चल रहे हैं, इसलिए मुख्य परीक्षा में करीब 500 ऐसे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो साक्षात्कार भी दे रहे हैं। कई का दोनों भर्तियों में चयन हो सकता है। इससे दोहरे चयन की स्थिति बनेगी।

अभ्यर्थियों का आरयू के मुख्य द्वार पर धरना सोमवार को भी जारी रहा। आरयू प्रशासन ने उनको धरना हटाने का नोटिस दिया, लेकिन अभ्यर्थियों ने साफ इंकार कर दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के नोटिस को फाड़ दिया और कहा कि आरयू प्रशासन की मनमर्जी नहीं चलेगी।

कारण- आयोग की ओर से जनवरी में घोषित मुख्य परीक्षा से ठीक पहले नवंबर-दिसंबर 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव थे। इसमें सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लग गई थी। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे थे। उन्हें तैयारी का मौका नहीं मिला था। इस कारण परीक्षा को स्थगित किया गया था।

आरएएस भर्ती 2023- मुख्य परीक्षा 27-28 जनवरी 2024 घोषित की गई थी। फिर आयोग ने इसे स्थगित कर नई परीक्षा तिथि 20-21 जुलाई 2024 घोषित की और परीक्षा का आयोजन किया।

कारण- पहले मुख्य परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को तय थी, लेकिन दिसंबर में जारी हुए आरएएस प्री के संशोधित परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 22865 तक पहुंच गई। नए अभ्यर्थियों को तैयारी का मौका नहीं मिला। इस कारण इसको स्थगित करने की मांग उठी, ताकि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए नए अभ्यर्थियों को पर्याप्त मौका मिल सके।

कारण- प्री-परीक्षा में सवालों को लेकर चले विवाद के कारण हाई कोर्ट की एकल पीठ में प्री के परिणाम को 22 फरवरी को रद्द कर दिया। इस कारण परीक्षा को स्थगित किया गया। बाद में आयोग ने इस निर्णय को खंडपीठ में चुनौती दी। खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी। रोक लगते ही आयोग ने परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी।

आरएएस भर्ती 2021- मुख्य परीक्षा पहले 25-26 फरवरी 2022 को घोषित की। फिर स्थगित कर 20-21 मार्च को हुई।

आरएएस भर्ती 2018- मुख्य परीक्षा 3 बार स्थगित हुई। सबसे पहले 23-24 दिसंबर 2018 की तिथि घोषित की गई। इसके बाद 28-29 जनवरी 2019 और फिर 29-30 जनवरी 2019 तय की गई, लेकिन फिर से स्थगित किया और 25-26 जून 2019 को हुई।



Source link