Sunday, April 12, 2026
HomeबॉलीवुडRCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ पर सोनू सूद ने जताया...

RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ पर सोनू सूद ने जताया दुख, बोले- ‘कोई भी जश्न जीवन के बराबर नहीं’


Last Updated:

सोनू सूद और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ पर दुख जताया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल हुए. मामले की जांच जारी है.

सोनी सूद का पोस्ट वायरल हो रहा है.

हाइलाइट्स

  • सोनू सूद ने RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ पर दुख जताया.
  • भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल.
  • अनुष्का शर्मा ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार और कोरोनाकाल में लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी टीम की जीत के बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड में मती भगदड़ पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इस जश्न के दौरान मची भगदड़ पर 11 लोगों की मौत और घायलों पर काफी दुख जताया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बात को रख है.

सोनू सूद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ की घटना के बाद उन्होंने रिएक्ट किया. एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है.

उन्होंने लिखा- ‘बेंगलुरु में आईपीएल समारोह के दौरान हुई त्रासदी से दिल टूट गया. कोई भी उत्सव या जश्न जीवन से बड़ा नहीं होता है. पीड़ित परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं.’

सोनू सूद का पोस्ट.
सोनू सूद से पहले एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस हादसे पर दुख जताया. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीम आरसीबी का आधिकारिक बयान साझा किया.

आरसीबी के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.’ एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए तीन टूटे दिल की इमोजी को शेयर किया.

बता दें, आईपीएल में आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान हजारों क्रिकेट प्रशंसक विधानसभा के सामने और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एकत्र हुए थे। इस दौरान भगदड़ मच गई थी.

जानकारी के अनुसार इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस दौरान 30 से अधिक घायल हो गए. इस मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. यह जांच आदेश आंतरिक विभाग (कानून एवं व्यवस्था) के उप सचिव की ओर से बुधवार शाम को जारी किया गया.आदेश के मुताबिक, जांचकर्ता को 15 दिनों के भीतर मजिस्ट्रेट जांच पूरी करनी होगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ पर सोनू सूद ने जताया दुख, बोले- कोई भी…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments