Thursday, April 16, 2026
HomeफूडRecipe: खाने में जायके का तड़का ऐड करती है भरवां मिर्च, बेसन-मसालों...

Recipe: खाने में जायके का तड़का ऐड करती है भरवां मिर्च, बेसन-मसालों की स्टफिंग, 5 मिनट में तैयार, जन्नत सा स्वाद!

Last Updated:

Bharwa Mirch Recipe: कई बार घर के खाने में मजा नहीं आता और कुछ एक्स्ट्रा की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में भरवां मिर्च बड़ी आसानी से ये काम कर देती है. केवल मील में इसे जोड़ लेने से ही स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. आज जानते हैं कैसे झटपट इसे तैयार किया जा सकता है और किस प्रकार भरवां मिर्च को कुछ दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, tasty food of Bihar, famous food of Bihar, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

भरवा मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले 10-12 मोटी हरी मिर्च लेकर इन्हें अच्छी तरह धोकर पोंछ लें. फिर इसे बीच से लंबाई में हल्का काटें, लेकिन ध्यान रहे कि इसका एक सिरा जुड़ा हुआ ही रहे. फिर मिर्च के अंदर के बीज निकाल दें. मिर्च का ठीक से सूखा होना बहुत जरूरी है, ये ध्यान रहे.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें 3-4 बड़े चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें. बेसन के भुनने के बाद उसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला और नमक स्वादानुसार डालें.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और जब यह सुनहरे रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब तैयार मसाले को मिर्च के अंदर सावधानी से भर दें. ध्यान रखें कि मसाला बाहर न निकले. अब एक कड़ाही या पैन में तेल गरम करें.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

भरी हुई मिर्चों को कड़ाही में रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा और नरम होने तक पकाएं. ध्यान रखें कि मिर्च को ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं वरना मसाला जल सकता है.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

जब मिर्च हल्की कुरकुरी और अंदर से पूरी तरह पक जाए तो इन्हें उतार लें. गरमा-गरम भरवा मिर्च को दाल चावल, रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है. इसे ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में भरकर 2-3 दिन तक फ्रिज में स्टोर भी किया जा सकता है.

homelifestyle

खाने में जायके का तड़का ऐड करती है भरवां मिर्च, बेसन-मसालों की स्टफिंग, पांच..

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments