Tuesday, May 26, 2026
HomeफूडRecipe: नये साल में बनाएं सूजी दूध का पीठा, रसमलाई से भी...

Recipe: नये साल में बनाएं सूजी दूध का पीठा, रसमलाई से भी ज्यादा स्वादिष्ट, जानिए आसान रेसिपी


Last Updated:

Suji ka Doodh Pitha Recipe: अगर आप एक अनोखे और स्वादिष्ट मिठाई की तलाश में हैं, तो सूजी का दूध पीठा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह मिठाई रसमलाई की तरह दिखती है. इसका स्वाद भी उतना ही जबरदस्त होता है. तो आपको भी अगर सूजी का दूध पीठा बनाना है तो नीचे आसान विधि बताई गई है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: अगर आप एक अनोखे और स्वादिष्ट मिठाई की तलाश में हैं, तो सूजी का दूध पीठा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह मिठाई रसमलाई की तरह दिखती है. इसका स्वाद भी उतना ही जबरदस्त होता है.
सूजी का दूध पीठा बनाने के लिए आपको कुछ साधारण सामग्री की आवश्यकता होगी. जैसे कि सूजी, दूध, चीनी, इलायची पाउडर, घी और ड्राई फ्रूट. इस मिठाई को बनाने की विधि भी बहुत आसान है, जो नीचे दी गई है.

जानें बनाने की विधि
सबसे पहले, गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें एक चम्मच घी डालकर उस सूजी को 10 मिनट तक भूने. उसके बाद उसमें एक गिलास दूध डालकर एक कप चीनी और थोड़ी सी इलायची पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाए. फिर उसे एक बर्तन में निकाल लें. हाथ में थोड़ी सी घी लगाकर उस सूजी को अच्छे से आटा के तरह गूथ कर सॉफ्ट कर लें. फिर उसे 1 घंटे के लिए छोड़ दे. हथेली में थोड़ी सी तेल लगाकर उस गुथे हुए आटा से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें. उसे हाथ से थोड़ा सा चपटा कर दें. एक बर्तन में आधा लीटर दूध को गर्म करें और उसमें चीनी, इलायची पाउडर डालें. अगर आप चाहे तो दूध का कलर चेंज करने के लिए उसमें केसर या थोड़ी सी कलर भी मिला सकते हैं.

एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें
फिर उसमें तैयार किए हुए सारे बॉल्स को दूध में गिरा दें. जब दूधपीथा ऊपर तैरने लगे तो आप उसमें ड्राई फ्रूट मिला दें. इसके बाद गैस चूल्हा के नीचे उतारकर उसे एक बर्तन में रखकर एक घंटा के लिए उसे फ्रिज में रख दें. ताकि उसका स्वाद डबल हो जाए. फिर आप अपने घर आए मेहमान या परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं. सूजी का दूध पीठा एक अनोखा और स्वादिष्ट मिठाई है, जो आपके घर के खाने को और भी विशेष बना सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

नये साल में बनाएं सूजी दूध पीठा, रसमलाई से भी ज्यादा स्वादिष्ट, जानें रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments