Monday, April 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, भारत में जल्द होगा...

Redmi ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च


Realme, Honor जैसी चीनी कंपनियों के बाद Xiaomi Redmi भी अपना 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करन वाला है। रेडमी का यह फोन बजट प्राइस में पेश किया जा सकता है। यह कंपनी का पहला फोन होगा, जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी 8,000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में उतार चुकी है। रेडमी के इस फोन में 200MP कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है। कंपनी इसे अपनी नोट सीरीज में पेश कर सकती है।

रेडमी का 10,000mAh बैटरी वाला फोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इस फोन के बारे में डिटेल शेयर की है। टिप्स्टर का दावा है कि रेडमी का यह फोन 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कंपनी अपने इस सस्ते फोन में अग्रेसिव हार्डवेयर का इस्तेमाल कर सकती है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। बढ़िया हार्डवेयर के साथ फोन के सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 1.5K LTPS डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm या MediaTek का मिड सेगमेंट वाला प्रोसेसर यूज किया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी के इस फोन में भी 200MP कैमरा मिल सकता है। कंपनी पहले ही रेडमी नोट सीरीज में 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi के अलावा Honor, Vivo, iQOO जैसे ब्रांडस भी अपने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाले हैं।

Vivo ने आधिकारिक तौर पर अपने 10,000mAh बैटरी वाले फोन के बारे में कंफर्म किया है। यह फोन Vivo Y600 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले साल आए Vivo Y500 Pro का अपग्रेड होगा। इस फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस फोन के बैक पैनल को टीज किया है, जिसमें सर्कुलर रिंग डिजाइन मिलेगा। यह फोन 50MP के कैमरे के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें – Airtel का सस्ता प्लान, 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, मिल रहे कई बेनिफिट्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments