Saturday, April 18, 2026
Homeदेशपुराना महिला आरक्षण बिल पेश कीजिए, देखते हैं कौन विरोधी; प्रियंका की...

पुराना महिला आरक्षण बिल पेश कीजिए, देखते हैं कौन विरोधी; प्रियंका की चुनौती


होमताजा खबरदेश

पुराना महिला आरक्षण बिल पेश कीजिए, देखते हैं कौन विरोधी; प्रियंका की चुनौती

Last Updated:

Priyanka Gandhi News: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद सियासत गरमा गई है. प्रियंका गांधी ने सरकार को खुली चुनौती दी है कि पुराना बिल सोमवार को संसद में लाया जाए, ताकि साफ हो सके कि कौन महिलाओं के हक में है और कौन नहीं. यह बयान सिर्फ राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि सरकार की मंशा पर सीधा सवाल है, जिसने पूरे मुद्दे को और ज्यादा संवेदनशील और अहम बना दिया है.

Zoom

प्रियंका गांधी ने सरकार को पुराना बिल लाने की चुनौती दी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर देश की राजनीति के केंद्र में है, लेकिन इस बार बहस सिर्फ समर्थन या विरोध की नहीं है. इस बार बहस बल्कि मंशा और टाइमिंग की भी है. लोकसभा में बिल के पास न हो पाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला है और एक तरह से राजनीतिक ‘लिटमस टेस्ट’ सामने रख दिया है. उनका कहना है कि अगर सरकार सच में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गंभीर है, तो उसे पुराने महिला आरक्षण बिल को तुरंत सोमवार को संसद में पेश करना चाहिए वही बिल, जिसे कभी सभी दलों का समर्थन मिला था. यह बयान सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि एक खुली चुनौती है.

प्रियंका गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब विशेष सत्र के दौरान पेश किया गया महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लोकसभा में जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर सका. सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. एक तरफ सत्ता पक्ष विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की रणनीति पर सवाल उठा रहा है. इसी टकराव के बीच प्रियंका गांधी ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है और अगर पुराना बिल लाया जाता है, तो वह उसका पूरा समर्थन करेगी. इससे यह बहस और दिलचस्प हो गई है कि असल में महिला आरक्षण को लेकर किसकी नीयत साफ है और कौन इसे राजनीतिक हथियार बना रहा है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

authorimg

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments