Friday, July 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, 10000mAh बैटरी के साथ मिलेगा...

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, 10000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा


Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी ब्रांड ने अपनी इस अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किा है। यह सीरीज इसी महीने यानी जुलाई में पेश की जाएगी। रेडमी की इस स्मार्टफोन सीरीज को Redmi Note 15 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। यह सीरीज साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। वहीं, कंपनी ने घरेलू मार्केट यानी चीन में इसे पिछले साल लॉन्च किया था। कंपनी Redmi Note 16 सीरीज को नहीं लॉन्च करेगी।

जुलाई में होगी लॉन्च

Redmi ने आधिकारिक चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए अपनी इस नई सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। इस सीरीज में कंपनी दमदार डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ने इस सीरीज के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। साथ ही ये दावा किया है कि पिछले 12 साल में इस सीरीज के 500 मिलियन यूनिट्स ग्लोबली बेचे जा चुके हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 17 सीरीज में तीन मॉडल Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। इसके प्रो मैक्स मॉडल में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन में सैमसंग का ISOCELL S5KHP5 सेंसर यूज कर सकती है।

मिलेगी 10000mAh बैटरी

वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 32MP का मेन यानी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी की यह सीरीज 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकती है। इस सीरीज को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसे अगले कुछ महीनों में पेश किए जाने की संभावना है।

भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 15 की बात करें तो यह फोन 108MP के मेन कैमरा के साथ आता है। फोन में इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस फोन में 20MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,550mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdrago 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – 31 अगस्त तक मिलेगा BSNL का फ्रीडम ऑफर, 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments