Thursday, May 28, 2026
HomeएजुकेशनRRB ALP रिजल्ट हुआ जारी, जानें आगे का प्रोसेस

RRB ALP रिजल्ट हुआ जारी, जानें आगे का प्रोसेस


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा (आरआरबी एएलपी परिणाम 2025) के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों(रीजनल) के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि परिणाम को एक पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किया गया है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक पीडाएफ फाइल में रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आरआरबी की ओर से डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट के साथ ही कटऑफ एवं स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ अलग-अलग रेलवे जोन के अनुसार अलग-अलग जारी किया गया है। आपको बता दें कि स्कोरकार्ड का लिंक आज शाम 7 बजे एक्टिव होगा उसके बाद ही आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

आगे का क्या है प्रोसेस? 

जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है उन सभी को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) डीवी के लिए ई-कॉल लेटर में दर्शाए गए स्थान पर आयोजित किया जाएगा। डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीईएन और ई-कॉल लेटर में दिए गए विवरण के अनुसार मूल दस्तावेज़ों के साथ ए4 आकार की दो स्व-सत्यापित फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होंगी।

बता दें कि इसकी भर्ती की प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थीछ। पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 25 से 29 नवंबर 2024 को हुआ था। इसके बाद दूसरा CBT 2 और 6 मई 2025 को लिया गया। फिर 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) हुआ था। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments