Samsung जल्द ही तीन नए सस्ते फोन लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये तीनों फोन हाल ही में नई लिस्टिंग स्पॉट किए गए हैं। ये तीनों फोन Galaxy A08, Galaxy M08 और Galaxy F08 के नाम से लॉन्च किए जा सकता हैं। ये डिवाइसेज अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट फेडरल कमीशन के डेटाबेस में देखा गया है। इससे पहले ये डिवाइसेज भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर पहले ही देखे जा चुके हैं, जो दर्शाता है कि इन्हें जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
FCC पर हुए लिस्ट
Samsung Galaxy A08 4G, Galaxy M08 और Galaxy F08 को अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर क्रमशः SMA085M और SMA08M/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। यह दर्शाता है कि सैमसंग के ये डिवाइसेज सिंगल और डुअल सिम कार्ड वेरिएंट्स में पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में GSM, WCDMA, LTE, Bluetooth, FM रेडियो और डुअल बैंड WiFi का सपोर्ट मिल सकता है।
WiFi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Galaxy A08 को मॉडल नंबर SM-A805F/DS के साथ देखा गया है। यह फोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का अपग्रेड होगा। भारत में में पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
सैमसंग का यह फोन MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो यह 50MP के डुअल रियर और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
FCC लिस्टिंग की मानें तो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A08 4G की बैटरी में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें LC-196 बैटरी यूज कर सकती है, जिसकी कैपेसिटी 5,830mAh हो सकती है। इसे 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
Galaxy M08/Galaxy F08
सैमसंग के ये दोनों फोन क्रमशः मॉडल नंबर SM-M085F/DS और SM-E085F/DS के साथ पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन को भी कंपनी 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश कर सकती है। सैमसंग के ये दोनों फोन इनहाउस Exynos चिपसेट के साथ आ सकते हैं। BIS लिस्टिंग में इन दोनों फोन के किसी फीचर की जानकारी रिवील नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें – Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, Pixel 10 के मुकाबले कितनी होगी महंगी?

