Sunday, November 2, 2025
Homeशहरसंतकबीर नगरगांधी आश्रम मगहर के सर्वसम्मति से मंत्री चुने गए इंद्रेश कुमार

गांधी आश्रम मगहर के सर्वसम्मति से मंत्री चुने गए इंद्रेश कुमार

हिना कमाल | 

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर में मंत्री पद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है।कोई भी मंत्री अपने पूरे कार्यकाल तक पद पर नहीं रहने पाता है।कभी कोर्ट के आदेश पर तो कभी प्रबधं समिति के द्वारा मंत्री को हटा दिया जाता है।इस बार गांधी आश्रम के मंत्री रविंद्र लाल श्रीवास्तव के खिलाफ प्रबंध कारिणी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव ला कर उन्हें अपदस्थ कर दिया।उनकी जगह नये मंत्री के रूप में सदस्यों ने इंद्रेश कुमार को चुना है।

गांधी आश्रम के मंत्री रविंद्र लाल के कार्यप्रणाली को लेकर प्रबंध कारिणी के सदस्यों में नाराजगी चल रही थी।प्रबन्धकारिणी के आजीवन सदस्य राम आशीष शर्मा ने बताया कि 16अगस्त 2025 को बैठक हुई। जिसमे अध्यक्ष सहित सभी सात सदस्य शामिल हुए।इस दौरान अध्यक्ष को छोड़ सभी सदस्यों ने रविन्द्र लाल का विरोध करते हुए अविश्वास प्रस्ताव ला कर उन्हें त्याग पत्र देने और कुर्सी को छोड़ने पर मजबूर कर दिया।उसके बाद दो सितंबर को पुनः बैठक बुलाई है जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रेश कुमार को गांधी आश्रम मगहर के नौवें मंत्री के रूप में चुना गया है।श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि संस्था और कर्मचारियों को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने में पीछे नहीं रहते हैं।उन्होंने बताया कि गांधी आश्रम के प्रबन्धकारिणी में कुल सात सदस्य हैं।जिनमें एक सदस्य को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है।जिसे लेकर सभी सदस्यों की बैठक हुई और मंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अविश्वास प्रस्ताव श्याम बिहारी मिश्रा, इंद्राज मौर्य, राजेन्द्र उपाध्याय,इंद्रेश कुमार में खड़े हुए।जबकि विरोध में मात्र रविन्द्र लाल रहे।अध्यक्ष देवेंद्र नाथ तिवारी तटस्थ बने रहे।उन्होंने बताया कि अविश्वास में हारने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा होने के बाद नए मंत्री के रूप में इंद्रेश कुमार को मनोनीत किया गया।इस मौके पर शिव शंकर यादव,राम मूरत विश्वकर्मा,राम जीत पाण्डेय,ताहिर हुसैन,प्रदीप मौर्य,मुबारक अली, जजाकल्लाह,शमज़ानी, खुर्शीद खान टाइगर आदि लोगों ने नव नियुक्त मंत्री को माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

गांधी आश्रम के सामान्य श्रमिक से मंत्री पद तक पहुंचे इंद्रेश

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर में वर्ष 1985 में इंद्रेश कुमार का गांधी आश्रम के रंगाई विभाग में सामान्य श्रमिक के पद पर नियुक्ति हुई।उन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ लगन और मेहनत से कार्य किया।इनके मेहनत और निष्ठा को देख कर वित्तीय वर्ष 2021-22 में गांधी आश्रम संचालन समिति की सामान्य सभा का सदस्य मनोनीत किया गया। इनके कार्य की समीक्षा के बाद इन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रबंधकारिणी के मेन बाडी का सदस्य मनोनीत किया गया।मात्र सोलह महीने में ही मंत्री रविन्द्र लाल श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया जिसमे रविन्द्र लाल ने त्याग पत्र दिया।उसके बाद वर्ष 2025-26 में इंद्रेश कुमार को सर्वसम्मति से गांधी आश्रम का नौवें मंत्री के रूप में चुन लिया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments