Microsoft ने अपनी नई Surface लैपटॉप सीरीज की घोषणा कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस सीरीज में दो लैपटॉप पेश किए हैं, जिनमें एक टैबलेट-कम-लैपटॉप भी शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट के इस नए Surface सीरीज के लैपटॉप की खास बात ये है कि इनमें Qualcomm का नया लॉन्च हुआ Snapdragon X2 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप के नए मॉडल बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
कितनी है कीमत?
माइक्रोसॉफ्ट के नए Surface Pro (12 इंच) लैपटॉप की कीमत 1149 डॉलर (लगभग 1,10,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, Surface (13 इंच) लैपटॉप की कीमत 1199 डॉलर (लगभग 1,15,000 रुपये) से शुरू होती है। ये दोनों लैपटॉप 13 अक्टूबर से ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में ये लैपटॉप कब से खरीदे जा सकेंगे, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Surface Pro के फीचर्स
इस सीरीज के Pro मॉडल को कन्वर्टिबल लैपटॉप के तौर पर पेश किया गया है। इसमें एक डिटैचेबल की-बोर्ड दिया गया है, जिसे हटाकर आप इसे एक टैबलेट की तरह यूज कर सकते हैं। इस नए मॉडल को कंपनी ने स्लिम डिजाइन में पेश किया है। इसमें फैन यानी पंखा नहीं है और इसे टचस्क्रीन वाले डिस्प्ले में 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
यह Qualcomm के नए लॉन्च हुए Snapdragon X2 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB और 24GB LPDDR5X रैम दिया गया है। इसके साथ 512GB SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 12 इंच का LCD पिक्सल सेंस डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी इस लैपटॉप के साथ 60W USB Type C चार्जिंग ऑफर करती है।
Surface लैपटॉप के फीचर्स
इस लैपटॉप को भी 16GB और 24GB रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। यह Qualcomm के नए Snapdragon X2 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 512GB तक UFS स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह 13 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1920 x 1280 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले भी 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप भी 60W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 22.5 घंटे वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट देगा।
यह भी पढ़ें – Vivo भारत में जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत हुई लीक

