Saturday, April 25, 2026
HomeएजुकेशनUK Board Result 2026 Out: कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे हुए...

UK Board Result 2026 Out: कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे हुए जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक


उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं। आप अगर बोर्ड के रिजल्ट के इंतजार में थे तो आपको इंतजार खत्म हो गया। आप आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करें

  1. सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए हुए सेक्शन ‘बोर्ड एग्जाम’ पर जाना होगा।
  3. इतना करने के बाद आपको बोर्ड एग्जाम 2026 में दिए हुए High school Board Result 2026 या फिर Inter Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा जहां आपको रोल नंबर डालना होगा।
  5. आप जैसे ही सब्मिट पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। इसको आप डाउनलोड करके और प्रिंट करवाकर रख लें।

डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं

  1. आपको बता दें कि आप डिजीलॉकर पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन लोगों को नहीं पता कि डिजीलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करते हैं, उन्हें नीचे दिए हुए तरीके को फॉलो करना होगा।
  2. सबसे पहले तो आपको डिजीलॉकर को डाउनलोड करके उस पर लॉग-इन करना होगा और एक सिक्योरिटी पिन बनाना होगा।
  3. इतना करने के बाद आपको ऐप की मेन स्क्रीन पर जाकर सर्च पर क्लिक करना होगा और वहां अपना क्लास डालना होगा।
  4. इसके बाद आपको वहां एक लिस्ट दिखेगी जिसमें अलग-अलग बोर्ड का नाम दिखेगा और आपको अपने बोर्ड पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर के साथ ही साथ दूसरी जरूरी जानकारी डालनी होगी।
  6. इसके कुछ ही देर में आपका मार्कशीट ‘Issued documents’ पेज पर अपडेट हो जाएगा।
  7. इसके बाद आपको अपने मार्कशीट पर टैप करना होगा और फिर आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें-

CUET PG 2026: मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments