वाराणसी में सुबह 7 के बाद से ही सूर्य की तेज गर्मी लोगों को महसूस होने लग रही है। सुबह का पर ही 43 डिग्री तक पहुंच जा रहा है इसकी वजह से घाट पर 9 बजे तक सन्नाटा देखने को मिल रहा है। हालांकि शहर के विभिन्न चौराहों पर नगर निगम द्वारा ग्रीन पर्दा लगाया गया है जिससे सिग्नल पर खड़े होने वाले यात्रियों को थोड़े राहत मिले। वही मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी देश का पांचवा ऐसा शहर है जो सबसे अधिक गर्म है यहां का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। पहले 3 तस्वीर देखें वाराणसी में गंगा घाट से लेकर सड़कों तक सन्नाटा वाराणसी के गंगा घाट से लेकर सड़कों तक भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का प्रभाव देखा जा रहा है। सुबह के बाद जहां घाटों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ काशी के सड़कों पर भी दोपहर के वक्त सामान्य से बेहद कम भीड़ देखी जा रही है। जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि स्कूलों का संचालन सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी प्रचंड गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि इस समय घर से निकलने से पहले पानी जरूर पीएं। भोजन बनने के तीन घंटे बाद उसका सेवन न करें।सीएमओ के अनुसार अत्यधिक गर्मी में शरीर वातावरण के मुताबिक खुद को संतुलित नहीं कर पाता है और हीट स्ट्रोक की समस्या हो जाती है। इससे दिमाग और किडनी पर असर पड़ सकता है। रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। आंखों में जलन और हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी को चक्कर, सिर में तेज दर्द, उबकाई, अचेत होने जैसी स्थिति में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने कहा हल्के ढीले सूती वस्त्र पहने। बाजार में खुले रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
Source link
वाराणसी देश का 5वां सबसे गर्म शहर: गंगा घाट पर विकेंड पर दिखा सन्नाटा,44 डिग्री के पार पहुंचा पारा – Varanasi News
RELATED ARTICLES

