Monday, July 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला फोन, जानें कितनी...

Vivo ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला फोन, जानें कितनी है कीमत


Vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने बजट फ्रेंडली प्राइस में पेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है। वीवो का यह फोन T5 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल डिवाइस है।

Vivo T5 Lite 5G की कीमत

वीवो का यह फोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसके 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप 6GB RAM + 256GB वाला मॉडल 24,999 रुपये में आता है। वीवो का यह फोन 22 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को ट्विलाइट शैडो और वेब ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में IP65 रेटिंग दी गई है। फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।

Vivo T5 Lite 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट यूज किया है। फोन के साथ 6GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।










Vivo T5 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 256GB
बैटरी 6,500mAh, 44W
कैमरा 50MP, 5MP
OS Android 16, OriginOS 6

Vivo के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 5MP का कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

इस सीरीज में कंपनी भारत में Vivo T5 Pro लॉन्च कर चुकी है। वीवो का यह फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें – माथे पर चिपकने वाले Temple डिवाइस की क्या होगी कीमत? हो गया खुलासा!





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments