Vivo ने हाल में लॉन्च हुए अपने 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन S2 और Vivo V80 के साथ-साथ बजट फ्रेंडली फोन Vivo Y11 5G की कीमत में इजाफा किया है। चीनी कंपनी के ये तीनों फोन अब 5,000 रुपये तक महंगे मिलेंगे। कंपनी के इन तीनों फोन की बढ़ी हुई कीमत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर दिखने लगेंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
5000 रुपये तक महंगे हुए फोन
भारतीय टिप्स्टर ने दावा किया है कि Vivo V80 और Vivo S2 की कीमत में 5,000 रुपये और Vivo Y11 5G की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। Vivo V80 को भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन अब 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
Vivo S2 को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। प्राइस हाइक के बाद वीवो का यह फोन 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में पहले भी 3,000 रुपये का इजाफा किया जा चुका है।
Vivo Y11 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। यह अब 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसे भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में भी पहले 4,000 रुपये का इजाफा किया जा चुका है। कुल मिलाकर यह फोन अब कुल 7,000 रुपये महंगा मिलेगा।
| मॉडल | वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | पिछली कीमत | नई कीमत |
| Vivo V80 | 8GB + 128GB | 62,999 रुपये | 62,999 रुपये | 67,999 रुपये |
| Vivo V80 | 8GB + 256GB | 69,999 रुपये | 69,999 रुपये | 74,999 रुपये |
| Vivo V80 | 8GB + 512GB | 79,999 रुपये | 79,999 रुपये | 84,999 रुपये |
| Vivo S2 | 8GB + 128GB | 39,999 रुपये | 42,999 रुपये | 47,999 रुपये |
| Vivo S2 | 8GB + 256GB | 44,999 रुपये | 48,999 रुपये | 53,999 रुपये |
| Vivo Y11 5G | 4GB + 64GB | 14,999 रुपये | 18,999 रुपये | 21,999 रुपये |
| Vivo Y11 5G | 4GB + 128GB | 16,999 रुपये | 22,499 रुपये | 25,499 रुपये |
चीनी कंपनी ने इससे पहले भी अपने कई फोन की कीमत में इजाफा किया है। इन दिनों मेमोरी चिप की शॉर्टेज की वजह से सभी ब्रांड के फोन महंगे हो रहे हैं या महंगे लॉन्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – चीनी कंपनी ला रही 200MP LOFIC कैमरा वाला फोन, मिलेगी दमदार बैटरी

