Xiaomi जल्द अपना वाइड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन Huawei के चौड़े डिस्प्ले वाले दुनिया के पहले फोन Pura X View की तरह हो सकता है। कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले अपने फोल्डेबल फोन Xiaomi 18 Pro Fold को लॉन्च किया है, जिसमें वाइड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी फोल्डेबल के बाद अब रेगुलर स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
चीनी कंपनी का यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा यह फिलहाल साफ नहीं है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का यह फोन चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इस फोन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर का दावा है कि यह फोन अगले साल घरेलू मार्केट में पेश किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिस्प्ले को टेस्ट किया जा रहा है, जिसकी साइज 6.3 इंच से लेकर 6.4 इंच के बीच हो सकती है। इस वाइड डिस्प्ले वाले फोन का आसपेक्ट रेश्यो 16:9 हो सकता है। चीनी कंपनी Huawei ने पिछले दिनों Pura X View लॉन्च किया है, जिसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। Xiaomi के अलावा अन्य चीनी कंपनियां Oppo, Vivo भी ऐसे ही वाइड डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रही हैं।
Huawei Pura X View के फीचर्स
हुआवे के ‘वाइड’ डिस्प्ले वाले फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 2232 x 1320 पिक्सल है। इस फोन के चारों ओर बेहद ही पतले बेजल्स दिए गए हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की साइज पासपोर्ट जितनी है। Huawei Pura X View की मोटाई महज 6.68mm है। इस फोन में कंपनी ने इन-हाउस Kirin 9030S फ्लैगशिप चिप यूज किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Harmony OS 7 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।
इस फोन के बैक में 200MP का RYYB मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा मॉड्यूल Google Pixel से मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Motorola भारत में जल्द लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला एक और दमदार फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

