Vivo जल्द ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 6 को लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन इस साल अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। यह फोन सीधे तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 को टक्कर देगा। इस फोन के साथ कंपनी X Series वाले फोन भी पेश कर सकती है। यह वीवो का तीसरा फोल्डेबल फोन होगा जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी Vivo X Fold 5 और X Fold 3 Pro को भारत में पेश कर चुकी है।
कितनी होगी कीमत?
वीवो के इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है। वीवो का यह फोन भारत में 1.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इस कीमत में Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च किया गया है। वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 7 को भारत में 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। वहीं, ओप्पो ने अपने फोल्डेबल फोन Find N6 को भारत में लॉन्च नहीं किया है।
Vivo X Fold 6 को पहले ही चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है। घरेलू मार्केट में वीवो का यह फोल्डेबल फोन CNY 7999 (लगभग 1.11 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप 16GB + 1TB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 11,299 (लगभग 1.57 लाख रुपये) है। भारत में इस फोन की कीमत चीन के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।
Vivo X Fold 6 के फीचर्स
वीवो का यह फोन 8.02 इंच के फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आता है। इसमें कंपनी ने सैमसंग का M14 LTPO AMOLED डिस्प्ले यूज किया है। वहीं, फोन में 6.51 इंच का LTPO AMOLED कवर स्क्रीन दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मलिता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो वीवो के फोल्डेबल फओन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy A27 5G की सेल शुरू, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर दमदार ऑफर

