Sunday, April 19, 2026
Homeबिज़नेसअक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? इन 5 तरीकों से...

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? इन 5 तरीकों से करें असली गोल्ड की पहचान


Last Updated:

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का शुभ अवसर आते ही देशभर में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा तेज हो जाती है. लेकिन बढ़ती मांग के बीच नकली या मिलावटी सोने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि खरीदारी करते समय पूरी सावधानी बरती जाए और असली सोने की सही पहचान की जाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोना असली है या नकली? जानें चेक करने के 5 तरीके

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय परंपरा में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, यही कारण है कि देश भर के सर्राफा बाजारों में इस दिन भारी भीड़ उमड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई आपकी चमकती हुई ज्वेलरी कहीं नकली तो नहीं? अक्सर त्योहारों की गहमागहमी में ग्राहक जल्दबाजी में खरीदारी कर लेते हैं, जिसका फायदा कुछ मिलावटी सोना बेचने वाले दुकानदार उठा सकते हैं.

अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए 5 तरीकों उनकी जांच जरूर करें. ये तरीके आपको ठगी से बचाएंगे.

1. हॉलमार्क के तीन निशान जरूर देखें:
सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने का सबसे विश्वसनीय तरीका BIS हॉलमार्किंग है। जब भी आप गहना लें, तो उस पर मैग्निफाइंग ग्लास (लेंस) से तीन निशान जरूर देखें. गहनों पर BIS का लोगो (त्रिकोण का निशान), शुद्धता का अंक जैसे 22K916 और 6 अंकों का ‘हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन’ (HUID) कोड होना जरूरी है. यह HUID कोड हर गहने का यूनिक पहचान नंबर होता है, जिससे उसकी पूरी जानकारी मिल जाती है.

2. BIS Care App का इस्तेमाल करें:
आजकल सब कुछ डिजिटल है, तो सोने की जांच क्यों नहीं? सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ‘BIS Care App’ बनाया है. सबसे पहले अपने फोन में यह ऐप डाउनलोड करें. ऐप के अंदर ‘Verify HUID’ सेक्शन में जाएं. वहां अपने गहने पर अंकित 6 अंकों का HUID कोड दर्ज करें. कोड डालते ही आपके सामने ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख और सोने की शुद्धता की पूरी जानकारी आ जाएगी. अगर ऐप में जानकारी नहीं दिखती है, तो वह गहना संदिग्ध हो सकता है.

3. कैरेट मीटर टेस्ट कराएं
अगर आपको सोने की शुद्धता पर थोड़ा भी शक हो तो ज्वेलर से कैरेट मीटर या XRF मशीन पर जांच करने को कहें. यह मशीन बिना गहने को नुकसान पहुंचाए कुछ ही सेकंड में बता देती है कि उसमें कितने कैरेट का सोना है.

4. पक्का बिल लेना न भूलें
सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल जरूर लें. बिल में सोने का वजन, कैरेट, मेकिंग चार्ज और सबसे जरूरी HUID नंबर होना चाहिए. यह बिल भविष्य में किसी भी शिकायत या एक्सचेंज के समय बहुत काम आता है.

5. मैग्नेट टेस्ट
सोने की शुद्धता जांचने के लिए मैग्नेट टेस्ट भी एक आसान तरीका माना जाता है. यह टेस्ट इस वैज्ञानिक फैक्ट पर आधारित है कि सोना एक ‘नॉन-मैग्नेटिक’ मेटल है यानी यह चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता. अगर आप अपने सोने के गहनों को किसी मैग्नेट के पास ले जाते हैं, तो असली सोना उस पर बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं देगा और न ही आकर्षित होगा. लेकिन अगर गहने तुरंत मैग्नेट की तरफ खिंचने लगते हैं या कोई प्रतिक्रिया दिखाते हैं, तो समझ लीजिए कि उसमें मिलावट हो सकती है और वह शुद्ध सोना नहीं है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments