Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअनूपपुर में केवई नदी घाट से रेत लदा ट्रैक्टर जब्त: 5...

अनूपपुर में केवई नदी घाट से रेत लदा ट्रैक्टर जब्त: 5 लाख रुपए का सामान बरामद, चालक फरार; बिजुरी पुलिस ने की कार्रवाई – Anuppur News



बिजुरी पुलिस ने बैहाटोला केवई नदी घाट पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेत से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि, ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।

.

यह घटना रात में गश्त के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत खनिज लोड कर परिवहन कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेत से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

फरार अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) और खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जब्त किए गए सामान में एक ट्रैक्टर जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है, और रेत खनिज जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है। कुल जब्त सामान की कीमत 5 लाख पांच हजार रुपए आंकी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments