Saturday, April 18, 2026
Homeबिज़नेसअब बिना LPG भी बनेगा खाना, जानिए बायो मास कोल का कमाल

अब बिना LPG भी बनेगा खाना, जानिए बायो मास कोल का कमाल


Last Updated:

Jehanabad Man Made Option Of LPG: एलपीजी की बढ़ती कीमत और आपूर्ति की समस्या के बीच अब लोग सस्ते और टिकाऊ विकल्प तलाशने लगे हैं. ऐसे में बिहार के जहानाबाद के एक शख्स ने अपशिष्ट पदार्थों से बायो मास कोल तैयार कर एक अनोखा समाधान पेश किया है. यह ईंधन न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि कम कीमत में खाना पकाने का किफायती विकल्प भी बनकर उभर रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. रिपोर्ट- शशांक शेखर

देश-दुनिया के ताजा हालातों को मद्देनजर रखते हुए जहां एलपीजी की शॉर्टेज तेजी से सामने आ रही है, ऐसे में लोग विकल्पों पर ज्यादा जोरदारी से विचार करने लगे हैं.

सक्सेस स्टोरी

इसी क्रम में बिहार के जहानाबाद जिले के 45 साल के अमरनाथ मिश्रा ने LPG के विकल्प के तौर पर बायो मास कोल तैयार किया है. यह एक नेचर फ्रेंडली ईंधन है, जो अपशिष्ट पदार्थों से बनाया जाता है और सस्ता भी है.

सक्सेस स्टोरी

अमरनाथ मिश्रा ने बायो-कोल तैयार किया है, जो बिल्कुल नेचर फ्रेंडली है. यह एक ऐसा ईंधन है जो न सिर्फ प्राकृतिक के करीब है, बल्कि LPG सिलेंडर की किल्लत भी दूर कर सकता है. ऐसे में यह लोगों के बीच काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सक्सेस स्टोरी

Local 18 से अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि LPG की किल्लत चल रही थी, तो हमने इस परेशानी को अवसर में बदलने का एक छोटा प्रयास किया है. यह एक ऐसा प्रयास है, जिससे सिर्फ खाना ही नहीं पकेगा, बल्कि सस्ता और नेचर फ्रेंडली भी होगा.

सक्सेस स्टोरी

उन्होंने आगे कहा कि यह बिल्कुल अपशिष्ट पदार्थों से तैयार किया जाता है. इसकी फैक्ट्री जहानाबाद जिले में भी है. अभी एक क्विंटल से व्यापार की शुरुआत की है और फिर आगे देखते हैं, जिस प्रकार से व्यापार बढ़ेगा, उसी तरह आगे व्यापार बढ़ाएंगे.

सक्सेस स्टोरी

कुछ समय बाद स्थिति साफ होगी कि यह तरीका कितना कारगर साबित होता है. हालांकि वर्तमान माहौल को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को एलपीजी के अलावा दूसरे सस्ते और सुविधाजनक विकल्पों पर विचार करना होगा. अमरनाथ मिश्रा का यह प्रयास इस दिशा में सही कदम साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments