Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुड'अमीर घराने से ताल्लुक रखते थे अमिताभ बच्चन', मुमताज ने कह दी...

‘अमीर घराने से ताल्लुक रखते थे अमिताभ बच्चन’, मुमताज ने कह दी ऐसी बात, बिग बी के संघर्ष पर उठने लगे सवाल


Last Updated:

मुमताज और अमिताभ बच्चन दोनों इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. दोनों ने कैसे इंडस्ट्री में पैर जमाए, ये भी कई बार वो बयां कर चुके हैं. लेकिन हाल ही में मुमताज ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बिग बी के संघर्ष पर सवाल उठन…और पढ़ें

मुमताज और अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक फिल्म में साथ काम किया है. फाइल फोटो.

हाइलाइट्स

  • मुमताज ने अमिताभ बच्चन के संघर्ष पर सवाल उठाए.
  • मुमताज ने कहा अमिताभ संपन्न और उच्च शिक्षित थे.
  • मुमताज के बयान पर उठने लगे सवाल.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के संघर्ष की कहानी से सभी वाकिफ हैं. अमिताभ के स्ट्रगल कहानियां को अक्सर एक ‘रैग्स टू रिचेस’ (गरीबी से अमीरी तक) का उदाहरण देती हैं. कहा जाता है कि वह ऑल इंडिया रेडियो में जॉब पाने की कोशिश कर रहे थे, बेघर थे और मरीन ड्राइव की बेंच पर चूहे के बीच सोते थे. लेकिन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं मुमताज को तो ऐसा बिलकुल भी नहीं लगा. हाल ही में मुमताज ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बिग बी के संघर्ष पर सवाल उठने लगे.

हाल ही में रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में मुमताज अमिताभ बच्चन और उनेक स्ट्रगल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अमिताभ बच्चन को कभी भी संघर्ष की जरूरत पड़ी थी.

‘मैंने 7 साल की उम्र में शुरू किया काम’

मुमताज ने कहा, ‘मैंने चौथी कक्षा में ही स्कूल छोड़ दिया और 7 साल की उम्र में फिल्मों में एक्स्ट्रा का काम शुरू किया.हमें एक रोल के 500 रुपये मिलते थे, जिसमें से 100 रुपये एजेंट को देने पड़ते थे. वहीं, अमिताभ पहले से ही उच्च शिक्षित और क्लासी व्यक्ति थे. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन जाने-माने कवि थे, उनका बंगला था, अच्छी लाइफ थी… मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें एक्टर बनने की क्या जरूरत थी?’

Mumtaz, Amitabh Bachchan, Harivansh Rai Bachchan, Mumtaz movies, Amitabh Bachchan movies, Amitabh Bachchan family, अमिताभ बच्चन, मुमताज, अमीर घराने से ताल्लुक रखते थे अमिताभ बच्चन, मुमताज और अमिताभ बच्चन की फिल्म
ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी.

‘बंधे हाथ’ की शूटिंग का अनुभव

दोनों ने साल 1973 ओ.पी. गोयल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बंधे हाथ’ में साथ काम किया है. अमिताभ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, मुमताज ने फिर से बताया कि भले ही उन्हें अभिनय की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने उनके साथ काम करने का आनंद लिया. मुमताज ने बताया, ‘वह बहुत संपन्न, प्रसिद्ध और शिक्षित थे. वह काम करना चाहते थे. मैंने हां कहा और हमने वह फिल्म बनाई. उनके साथ काम करके मैं बहुत खुश थी. वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं. उनमें एक खास क्लास है और काश मैं उनके साथ और फिल्में कर पाती ताकि उनसे और कुछ सीख पाती.’

साल 1973 से चमका अमिताभ का सितारा

‘बांधे हाथ’ की रिलीज 1973 में रिलीज हुई और अमिताभ ने ‘जंजीर’ भी इसी साल आई, जिसने उन्हें रातोंरात सनसनी बना दिया. इसके बाद उन्होंने ‘शोले’ (1975), ‘दीवार’ (1975), ‘अमर अकबर एंथनी’ (1977), और ‘डॉन’ (1978) जैसी आइकॉनिक फिल्मों में अभिनय किया. मुमताज ने ‘बांधे हाथ’ के चार साल बाद अभिनय छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली. उन्होंने ‘आंधियां’ (1990) के लिए बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन फिर से इंडस्ट्री छोड़ दी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

‘अमीर घराने से ताल्लुक रखते थे अमिताभ बच्चन’, मुमताज ने कह दी ऐसी बात



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments