Wednesday, June 3, 2026
Homeविदेशअमेरिका में जिंदा जला पानीपत का ड्राइवर: दूसरे ट्रक की टक्कर...

अमेरिका में जिंदा जला पानीपत का ड्राइवर: दूसरे ट्रक की टक्कर से पेड़ों से टकराया; ब्लास्ट के बाद लगी आग, करनाल में रहता है परिवार – Karnal News


ट्रक में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी व इनसेट में मृतक अमित का फाइल फोटो।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में जिंदा जलकर मौत हो गई। अर्कान्सास के आई-40 हाईवे पर एक लोडेड ट्रक ने उसके ट्रक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे उसका ट्रक संतुलन बिगड़ने के बाद पेड़ों से जा टकराया और ब्लास्ट के बाद उसमें आग लग गई।

.

घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

मृतक की पहचान अमित कुमार (24) के रूप में हुई है। उनका परिवार पिछले 20 सालों से करनाल में रह रहा है। अमित के परिजनों को DNA रिपोर्ट आने के बाद ही शव सौंपा जाएगा। हालांकि, इस प्रक्रिया में 4 से 5 दिन लगने का अनुमान है।

हादसे से जुड़े PHOTOS…

अमित के ट्रक के पीछे चलता आरोपी का ट्रक।

ट्रक में आग लगने के बाद उठता धुएं का गुबार।

ट्रक में आग लगने के बाद उठता धुएं का गुबार।

ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ पेड़ भी जल गए।

ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ पेड़ भी जल गए।

अब पूरी घटना के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…

  • हादसा सुबह साढ़े 9 बजे हुआ: अमेरिकी समयानुसार, यह हादसा 11 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अर्कान्सास आई-40 हाईवे के एग्जिट 166 पर हुआ। हादसे के समय अमित ट्रक खाली करके लौट रहा था। वह फ्यूल पंप से डीजल भरवाकर जैसे ही निकला, तभी एक लोडेड ट्रक ने उसके ट्रक को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी।
  • डीजल टैंक में धमाका हुआ: टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित का ट्रक सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया और उसी दौरान कैबिन के पास वाले डीजल टैंक में धमाका हो गया। कुछ ही देर में पीछे का टैंक भी फट गया और ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। अमित जिंदा ही आग की लपटों में घिर गया और बाहर नहीं निकल पाया।
  • बचपन में पिता का निधन: मामा हरपाल सिंह ने बताया कि अमित और अंकित के पिता कृष्ण कुमार की बहुत साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी मां ने दोनों को पाल-पोसकर बड़ा किया। वैसे तो उनका परिवार मूल रूप से पानीपत के कुराना गांव का रहने वाला है, लेकिन 20 साल पहले उनका परिवार करनाल की नई अनाज मंडी के पास आकर रहने लगा था।
  • भाई के बाद 2023 में अमेरिका गया: मामा ने आगे बताया कि 2016 में अंकित डंकी रूट से अमेरिका गया। इसके बाद अमित भी वहां जाने की जिद करने लगा। इसके लिए परिवार ने 60 लाख रुपए खर्च किए। 2023 में अमित भी डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। उसे वहां पहुंचने में 7 महीने लगे। वहां जाकर उसने पहले एक स्टोर में काम किया और फिर ट्रक ड्राइवर बन गया।
हादसे की सूचना के बाद करनाल में अमित के घर के बाहर खड़े लोग।

हादसे की सूचना के बाद करनाल में अमित के घर के बाहर खड़े लोग।

मौत से 15 मिनट पहले भाई से की थी बात हादसे से महज 15 मिनट पहले ही अमित ने अपने भाई अंकित से फोन पर बात की थी। अमित ने बताया था कि वह ट्रक खाली करके लौट रहा है और उसने डीजल भरवा लिया है। बातचीत सामान्य थी और किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह अमित की आखिरी कॉल होगी। करीब 9:30 बजे उसका ट्रक हादसे का शिकार हो गया और वह जिंदा जल गया। पुलिस ने जले हुए शरीर के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments