Saturday, May 30, 2026
Homeविदेशअमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर: 150...

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर: 150 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी, संसद की मंजूरी बाकी




अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट को जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रम्प सरकार का कहना है कि अगर कांग्रेस (संसद) कानून बदल देती है, तो नया नोट छापने का रास्ता साफ हो जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अभी अमेरिका में एक नियम है, जिसके तहत किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नोट पर नहीं छापी जा सकती। इसी नियम में बदलाव की कोशिश चल रही है। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है, तो ट्रम्प अमेरिकी नोट पर छपने वाले 150 साल से ज्यादा समय बाद पहले जीवित व्यक्ति होंगे। 2026 में अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे रहे बेसेंट ने बताया कि 2026 में अमेरिका अपनी स्थापना के 250 साल पूरे करेगा। ऐसे मौके पर उस समय के राष्ट्रपति की तस्वीर वाला स्मारक नोट जारी करने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है और इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) को नए नोट का डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित डिजाइन में ट्रम्प की तस्वीर नोट के बीच में रखी गई है। रिपब्लिकन सांसद विल्सन ने पेश किया था बिल ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट का प्रस्ताव पिछले साल साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने पेश किया था। फरवरी 2025 में इस बिल को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के पास भेजा गया था। अब इसे कानून बनने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों से मंजूरी लेनी होगी। इससे पहले मार्च में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की थी कि अमेरिकी नोटों पर ट्रम्प के हस्ताक्षर भी जोड़े जाएंगे। इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ समारोह से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रेजरी विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) इस प्रस्ताव को लेकर शुरुआती तैयारी और जांच कर रही है। विभाग का कहना है कि अगर कानून पास हो जाता है, तो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रम्प की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए यह नोट जारी किया जाएगा। दावा- ट्रम्प ने खुद दिए डिजाइन के सुझाव 250 डॉलर के नोट का शुरुआती डिजाइन बनाने वाले ब्रिटिश कलाकार इयान एलेक्जेंडर ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद इस डिजाइन को देखा और उसमें कुछ बदलाव सुझाए। एलेक्जेंडर के मुताबिक, ट्रम्प चाहते थे कि नोट में अमेरिकी झंडे के रंग और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का खास लोगों को भी शामिल किया जाए। इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और कानूनी बहस भी तेज हो सकती है। ट्रम्प समर्थक इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जुड़ा खास सम्मान बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे परंपरा तोड़ने वाला कदम मान रहे हैं। नया नोट छापने में 6-8 साल लग सकते हैं ट्रम्प की तस्वीर वाला नया नोट जारी करना आसान नहीं होगा। इसे तैयार करने और बाजार में लाने में 6 से 8 साल तक लग सकते हैं। करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) के अधिकारियों के मुताबिक, नए हाई-वैल्यू नोट को जारी करने के रास्ते में कई कानूनी और तकनीकी चुनौतियां हैं। एजेंसी की पूर्व डायरेक्टर पैटी सोलिमेन ने अधिकारियों को बताया था कि किसी नए नोट के डिजाइन, मंजूरी और प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 6 से 8 साल लगते हैं। एक कर्मचारी के मुताबिक, अधिकारियों ने साफ कहा था कि फिलहाल ऐसे नोट को जारी करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा इस मुद्दे पर सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच औपचारिक बैठक भी अभी तक नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सोलिमेन और उनकी टीम ने प्रशासन की एक दूसरी मांग मान ली थी, जिसके तहत ट्रम्प के हस्ताक्षर वाले 100 डॉलर नोट छापे जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे। अमेरिकी करेंसी पर जीवित व्यक्ति की तस्वीर क्यों नहीं छपती? 100 साल पहले भी नियम टूटा था न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पिछले 250 वर्षों में सिर्फ 1 बार हुआ है जब अमेरिका में राष्ट्रपति ने फोटो या सिक्के पर अपनी तस्वीर लगाई है। 1926 में अमेरिका में एक आधा डॉलर का सिक्का जारी किया था, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति केल्विन कूलिज की तस्वीर दिखाई गई थी। उस समय भी इसे लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, उन्होंने 1866 के कानून में एक लूपहोल का फायदा उठाया था। दरअसल, इस कानून में साफ तौर पर कहा गया था कि किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर अमेरिकी सरकारी करेंसी, नोट, बॉन्ड या सिक्योरिटीज पर नहीं छापी जाएगी। यह कानून गृहयुद्ध के बाद बनाया गया था ताकि कोई नेता सत्ता में रहते हुए खुद की तस्वीर सरकारी मुद्रा पर लगवाकर अपनी छवि न बना सके। लेकिन उस कानून में सिक्कों का कोई जिक्र नहीं था, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। 1 डॉलर के सिक्कों के लिए अलग नियम बने साल 2005 में अमेरिकी संसद ने प्रेसिडेंसियल 1 डॉलर कॉइन एक्ट पास किया, जिसमें राष्ट्रपति वाले 1 डॉलर के सिक्कों के लिए अलग और साफ नियम बनाए गए। इस कानून में 3 चीजों का खास जिक्र था। इसका मकसद यह था कि जीवित नेताओं को लेकर राजनीतिक विवाद न हो और मुद्रा का इस्तेमाल किसी नेता के प्रचार के लिए न किया जाए। सिक्के पर भी ट्रम्प की तस्वीर होगी अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का जारी करने की भी तैयारी चल रही है। अमेरिकी टकसाल (यूएस मिंट) ने सिक्के के डिजाइन तैयार किए और उनके नमूने भी बनाए। हालांकि यह सिक्का अभी बाजार में नहीं आया है। इसकी डिजाइन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। मंजूरी मिलने में देरी की वजह 2005 वाला कानून है। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि यह सिक्का 2005 वाली राष्ट्रपति सिक्का योजना का हिस्सा नहीं है। यह अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए बनाए जा रहे विशेष स्मारक सिक्कों की योजना के तहत आ रहा है। सिक्कों की समीक्षा करने वाली सरकारी समिति ने इसका विरोध किया और कहा कि किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के जारी करना अमेरिका की परंपरा के खिलाफ है। लेकिन ट्रेजरी विभाग और यूएस मिंट ने प्रक्रिया जारी रखी। इसलिए अभी स्थिति यह है कि ट्रम्प के सिक्के का डिजाइन तैयार है, नमूने भी बन चुके हैं और अंतिम मंजूरी का इंतजार है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments