Wednesday, June 3, 2026
Homeबॉलीवुडअरबाज का रोल काटा, माही गिल का करियर किया ठप, ओम पुरी...

अरबाज का रोल काटा, माही गिल का करियर किया ठप, ओम पुरी का किया अपमान! अभिनव कश्यप ने लगाए सलमान खान पर आरोप


Last Updated:

इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने सुपरस्टार पर कई आरोप लगाए हैं. फिल्म ‘दबंग’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलमान ने ही माही गिल का करियर ठप कर दिया है.

सलमान पर लगाए आरोप

नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप कभी सुपरस्टार पर निशाना साधने से नहीं चूंकते. वह अक्सर सलमान को लेकर कई दावे करते हैं. अब उन्होंने सलमान खान पर एक्टर्स के रोल कट करने का आरोप लगाया है.

इतना ही नहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि फिल्म के एक सीन में तो सलमान ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के पैर छूने से इनकार कर दिया था. बाद में उस सीन को सलमान के हिसाब से बदलना पड़ा था.

अभिनव कश्यप अनुराग कश्यप के भाई हैं

अभिनव कश्यप ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने बताया, ‘दबंग 2.45 घंटे की फिल्म थी, लेकिन सलमान ने मुझे मजबूर कर दिया था कि मैं इस फिल्म को 2 घंटे 20 मिनट कर दूं. असल बात ये थी, सलमान को फिल्म की लंबाई नहीं, बल्कि दूसरे लोगों को फिल्म में ज्यादा सीन देने से दिक्कत थी. उन्होंने तो अरबाद खान भी रोल काट दिया था.जबकि माही फिल्म में सेकेंड लीड थीं. लेकिन सलमान ने उनका सीन काटवा और उनका करियर बर्बाद हो गया.

सेट पर हुआ था ओम पुरी का अपमान

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया, ‘ओम पुरी साहब के फिल्म में महज 5-6 सीन थे. उन्होंने इतना छोटा रोल करने के लिए हामी इसलिए दी थी उनका रोल कम लेकिन अच्छा था. लेकिन वहां भी सलमान ने पंगा किया. उन्हें एक सीन में अभिनेता के पैर छूने थे. लेकिन उन्होंने ओम पुरी के पैर छूने से इनकार कर दिया.सलमान बहुत अंहकारी है. उन्होंने एक्टर के पैर छूने से साफ मना कर दिया. बाद में उनके मुताबिक ही वो सीन शूट किया गया.

बता दें कि अपनी बात आगे रखते हुए अभिनव ने बताया कि एक बार उन्होंने सलमान से कहा था कि अल्लाह ने तुम्हें इतना कुछ दिया है, फिर तुम हर किसी का रोल क्यों छीन लेते हो? उस वक्त सलमान बस चुपचाप बैठे रहे. उन्होंने आगे बताया कि ओम पुरी जी को जब फिल्म में एक भूमिका ऑफर की गई, तो उन्होंने करने से मना कर दिया. तब सलमान ने उनसे थोड़ा सख्त लहजे में कहा, नहीं करना तो मत करो, जाओ कुछ और करो, इस बात से ओम पुरी जी नाराज हो गए थे.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अरबाज का रोल काटा, माही गिल का करियर किया ठप, ओम पुरी का किया अपमान!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments