Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर कलेक्टर ने चंदेरी में किया श्रमदान: जागेश्वरी माता के दर्शन...

अशोकनगर कलेक्टर ने चंदेरी में किया श्रमदान: जागेश्वरी माता के दर्शन कर बावड़ी की सफाई की; साइकिल से प्राणपुर पहुंचे – Ashoknagar News


अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरी में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की। उन्होंने जागेश्वरी माता मंदिर के पास स्थित सागर ताल बावड़ी की सफाई में खुद फावड़ा चलाया।

.

गुरुवार सुबह कलेक्टर ने पहाड़ी किनारे स्थित जागेश्वरी माता मंदिर की बावड़ी में श्रमदान किया। इसके बाद वे साइकिल से 5 किलोमीटर दूर प्राणपुर गांव पहुंचे, जहां ऐतिहासिक आम बावड़ी की सफाई में हिस्सा लिया।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने गांव में लोगों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर की इस पहल की सराहना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments