Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआईजीआरएस पोर्टल पर लापरवाही से डीएम नाराज: 50 प्रतिशत से कम...

आईजीआरएस पोर्टल पर लापरवाही से डीएम नाराज: 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि फीडबैक पर 9 अधिकारियों का वेतन रोका, 12 को चेतावनी – Sant Kabir Nagar News


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 9 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोकने और 12 अधिकारियों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए थे। बार-बार निर्देश देने के बावजूद कुछ अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक में संतुष्टि का स्तर 50 प्रतिशत से कम पाया गया।

जिन अधिकारियों का वेतन रोका गया है, उनमें उपायुक्त वाणिज्य कर अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी नाथनगर, सहायक विकास अधिकारी हैसर बाजार, सहायक विकास अधिकारी सेमरियांवा, खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर और खण्ड विकास अधिकारी सेमरियांवा/खलीलाबाद शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। उन्हें बताना होगा कि असंतुष्ट संदर्भों के मामले में किससे संपर्क किया गया और संतुष्टि के लिए क्या कदम उठाए गए।

साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि भविष्य में कोई भी शिकायत असंतुष्ट न रहे, इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।

इनको मिली चेतावनी

अधिशासी अभियन्ता विद्युत खलीलाबाद, प्रभागीय वन अधिकारी, एल०डी०एम०, संत कबीर नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सब रजिस्टार, खलीलाबाद, चकबन्दी अधिकारी धनघटा, खण्ड विकास अधिकारी, सांथा, सहायक विकास अधिकारी, खलीलाबाद, सहायक विकास अधिकारी, सांथा, सहायक विकास अधिकारी, मेंहदावल, सहायक विकास अधिकारी, पौली, संत कबीर नगर को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने के सम्बन्ध में चेतवानी जारी किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments