आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र की ककुआ चौकी के अंतर्गत आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित एक मार्केट में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की दुकानों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मार्केट में मौजूद दुकानदारों ने समय रहते अपनी दुकानों से सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी और भीड़ को मौके से दूर रखा।
फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है तथा प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है..
Source link
आगरा में ग्वालियर रोड पर मार्केट में भीषण आग: लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे बच्चे, ऊपर दो परिवार रहते थे – Agra News
RELATED ARTICLES

