Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशआगर की लापता नाबालिग अमृतसर से मिली: आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस...

आगर की लापता नाबालिग अमृतसर से मिली: आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने पंजाब से किया दस्तयाब – Agar Malwa News




आगर-मालवा की एक नाबालिग बालिका को पंजाब के अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बालिका 13 मई 2026 से लापता थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 मई को कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी यह नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन जानकारियों के आधार पर बालिका और एक संदेही के अमृतसर क्षेत्र में होने का पता चला। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सुनीता परिहार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम अमृतसर भेजी गई। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। जलियांवाला बाग, अटारी-वाघा बॉर्डर और गुरुद्वारा क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई। दो दिनों तक चली तलाश के बाद, पुलिस ने बालिका को गुरुद्वारा परिसर के लंगर क्षेत्र के बाहर से सुरक्षित बरामद किया। संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिलेश पिता प्रभुलाल बामनिया (26) के रूप में हुई है, जो ग्राम मनासा, नलखेड़ा का निवासी है। बालिका को आगर लाकर सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments