Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआचार्य प्रमोद कृष्णम बोले–मोदी का कार्यकाल रामराज्य और स्वर्णकाल: राम मंदिर...

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले–मोदी का कार्यकाल रामराज्य और स्वर्णकाल: राम मंदिर निर्माण ऐतिहासिक निर्णय, विपक्ष को बताया मानसिक रूप से असंतुलित – Sambhal News


सनी गुप्ता, संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में श्रीकल्कि धाम ऐंचौड़ा कम्बोह में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को स्वर्णकाल बताते हुए कहा कि यह समय रामराज्य के रूप में इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी को हटाने की कोशिश में विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है और पागलपन की राजनीति कर रहा है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- देश को आज़ादी मिलने के बाद जितने भी प्रधानमंत्री हुए, उनमें मोदी जी का कालखंड सबसे ऐतिहासिक और निर्णायक रहा है। चाहे वह अनुच्छेद 370 हटाना हो, तीन तलाक खत्म करना, डिजिटल क्रांति लाना या गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं बनाना—हर निर्णय ने देश को नई दिशा दी है।

राम मंदिर और कल्कि धाम का उल्लेख

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा हुआ, प्राण प्रतिष्ठा हुई, और साथ ही कल्कि धाम का शिलान्यास और निर्माण भी शुरू हुआ। यह केवल निर्णयों की बात नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के पुनर्जागरण का काल है, जिसे रामराज्य कहा जाना कोई अतिशयोक्ति नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते जनसमर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पूरा विपक्ष मोदी को हटाने के लिए पागल हो चुका है। अब मानसिक संतुलन खो चुका है। यही कारण है कि वे पागलपन से भरे फैसले और बयान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर विशेष कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में श्रीकल्कि धाम में भी यह आयोजन किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments